scriptMNREGA big relief-मनरेगा श्रमिकों को मिली बड़ी राहत, आई खुश खबर | Big relief to MNREGA workers, happy news arrived | Patrika News

MNREGA big relief-मनरेगा श्रमिकों को मिली बड़ी राहत, आई खुश खबर

locationबस्सीPublished: Jul 30, 2020 11:09:32 pm

Submitted by:

Gourishankar Jodha

भीषण गर्मी में समय परिवर्तन होने के दूसरे दिन से ही मनरेगा मजदूर खासे परेशान थे, मनरेगा मजदूरों के चेहरे पर झलकी खुशी, समय परिवर्तन होने पर पत्रिका का जताया आभार

Budget crisis in MNREGA, half of the workers did not get work since la

Budget crisis in MNREGA, half of the workers did not get work since la

गठवाड़ी। भीषण गर्मी के दौरान 15 जुलाई से महात्मा गांधी रोजगार योजना का समय परिवर्तन होने से गुरुवार को कार्यस्थल पर मजदूरों के चेहरे खुशी से खिल उठे। दरअसल, विभागीय आदेश के अनुसार 15 जुलाई से मनरेगा में कार्य करने का समय सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक कर दिया गया था। भीषण गर्मी में समय परिवर्तन होने के दूसरे दिन से ही मनरेगा मजदूर खासे परेशान थे। कई जगह विरोध प्रदर्शन कर अपनी नाराजगी भी जताई थी।
पत्रिका ने प्रमुखता से उठाया था मामला
मामले को लेकर राजस्थान पत्रिका ने भी 20 जुलाई के अंक में मनरेगा में घटे मजदूर, प्रदर्शन शीर्षक से खबर प्रकाशित कर मजदूरों की परेशानी को प्रमुखता से उठाया था। जिसके बाद ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों ने उच्च अधिकारियों को मामले से अवगत करवाते हुए समय परिवर्तन की बात कही थी।
अब सुबह 6 से 1 बजे तक काम
बुधवार को जिला कलक्टर अंतरसिंह ने सुबह 6 से 1 बजे तक मनरेगा में काम करने का समय निधार्रित करने के आदेश जारी किए है। बोबाड़ी में कार्यरत श्रमिक सुनितादेवी, कृष्णा, कमलेश बुनकर, यशोदा सहित अन्य ने मजदूरों की मांग को पत्रिका में प्रमुखता से प्रकाशित करने पर आभार जताया है। (निसं.)
मनरेगा का समय बदला
जिला कलक्टर द्वारा आदेश मिलने के बाद सभी पंचायतों में सुबह 6 बजे से दोपहर1बजे मनरेगा कार्य करवाने के निर्देश दे दिए है।
कुंजबिहारी शर्मा, जेटीओ, मनरेगा जमवारामगढ़

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो