script# Changemaker: लोकतंत्र की मजबूती के लिए मतदान जरूरी….पत्रिका का चेंजमेकर महा अभियान | #Changemaker: voting is essential for the strengthening of democracy. | Patrika News

# Changemaker: लोकतंत्र की मजबूती के लिए मतदान जरूरी….पत्रिका का चेंजमेकर महा अभियान

locationबस्सीPublished: Mar 18, 2019 05:11:15 pm

Submitted by:

Satya

 
-राजनीति में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने पर जोर
#changemaker campaign
##patrika changemaker
#chngemakers # election

sp

# Changemaker: लोकतंत्र की मजबूती के लिए मतदान जरूरी….पत्रिका का चेंजमेकर महा अभियान

-संडे पॉलिटिकल क्लब की बैठक आयोजित


शाहपुरा।

राजस्थान पत्रिका के चेंजमेकर महाअभियान के तहत संडे पॉलिटिकल क्लब की बैठक शाहपुरा कस्बे के खोरी रोड स्थित नूतन विद्या मंदिर उच्च माध्यमिक विद्यालय में आयोजित हुई। बैठक में पत्रिका के चेंजमेकर्स, वॉलंटियर्स, जनप्रतिनिधि, व्यापारी, सामाजिक कार्यकर्ता, शिक्षाविद, महिला व युवा सहित अन्य लोग शामिल हुए।
इस दौरान लोकतंत्र में मतदान का महत्व व राजस्थान पत्रिका में लोकसभा चुनाव से संबंधित प्रकाशित आलेखों चर्चा की गई। चेंजमेकर व नूतन पब्लिक स्कूल के निदेशक विश्वनाथ वर्मा ने कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए लोकतंत्र में मतदान का महत्व बताया। उन्होंने कहा कि लोगों को जवाबदेही सरकार चुनने के लिए मतदान आवश्यक रूप से करना चाहिए। तभी बदलाव संभव है।
उन्होंने पत्रिका के अभियान की सराहना करते हुए कहा कि इससे लोगों में मतदान के प्रति जागरुकता आई है और युवाओं को आगे बढऩे का मौका मिल रहा है।

चेंजमेकर रामस्वरुप रावतसरे, शिक्षाविद कमलकांत शर्मा ने कहा कि लोकसभा चुनाव में हमें राष्ट्रहित को ध्यान में रखकर वोट करना चाहिए। चुनाव श्रेष्ठ व्यक्ति को हो, जो सभी वर्गों को साथ लेकर चलें और समस्याओं का तत्परता से समाधान करें। उन्होंने कहा कि रविवार को पत्रिका में लोकसभा चुनाव को लेकर भारत के भविष्य का चुनाव पेज पर कई आलेख प्रकाशित हुए हैं। इनसे पाठकों को कई अहम जानकारियां मिली है। इस तरह के आलेखों से मतदाताओं को लाभ होगा और जागरुकता भी आएगी।
बीआर महाविद्यालय निदेशक सीताराम चौधरी ने कहा कि मतदाता में बहुत बड़ी ताकत है। राजनीति और व्यवस्थाओं में परिवर्तन के लिए जागरुकता जरूरी है। तभी देश की तस्वीर बदलेगी। कांग्रेस के पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष बंशीधर सैनी, चेंजमेकर राजेश मंडोवरा, पूरणमल बुनकर ने कहा कि पत्रिका ने विधानसभा चुनाव में भी कई तरह के अभियान चलाए थे, जिनसे जागरुकता आई है। लोगों को इन अभियानों से जुड़कर मतदाताओं को जागरुक करना चाहिए। मतदान का प्रतिशत बढऩे से ही देश के विकास को गति मिलेगी।

पूर्व चेयरमैन बाबूलाल चूड़ला व व्यापार संघ अध्यक्ष लल्लूराम अग्रवाल ने कहा कि मतदाताओं को प्रत्याशी देखकर ही मतदान करना चाहिए। भ्रष्ट और आपराधिक प्रवृति के लोगों को वोट के अधिकार से भगाना चाहिए। जिससे देश का विकास हो। सर्राफा व्यापार मंडल अध्यक्ष मामराज सोनी ने कहा कि पार्टियों को योग्य, स्वच्छ छवि व ईमानदार व्यक्ति को टिकट देना चाहिए। ऐसे व्यक्ति आगे आएंगे तो देश की दशा और दिशा दोनों बदलेगी।
व्यापारी जगदीश प्रसाद अग्रवाल, गजानंद मित्तल, आशीष गोयल व सामाजिक कार्यकर्ता गोवर्धन सैनी ने कहा कि पत्रिका का अभियान सराहनीय है। इससे राजनीतिक बदलाव आ रहा है। इस मौके पर प्रधानाध्यापक चन्द्रशेखर सैनी, चेंजमेकर रोहिताश भडाना, धर्मपाल यादव, संतोष कुम्हार, विक्रम गुर्जर, अर्जुन चौधरी, अनिल निठारवाल समेत अन्य लोगों ने राजनीति में युवाओं को मौका देने का सुझाव दिया।

राजनीति में महिलाओं की बढ़े भागीदारी


बैठक में महिलाओं व छात्राओं ने राजनीति में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने पर जोर दिया। नूतन विद्या मंदिर उमावि की सचिव व शिक्षाविद अनिता टेलर ने कहा कि राजनीति में महिलाओं की भूमिका को कम नहीं आंका जा सकता। महिलाएं घर चला सकती है तो राजनीति क्यों नहीं कर सकती। राजनीति में महिलाओं की भागीदारी ५० फीसदी होनी चाहिए। चेंजमेकर व पार्षद किरण शर्मा ने कहा कि पत्रिका का अभियान राजनीतिक परिवर्तन में सहायक सिद्ध हो रहा है। मतदाताओं को देशहित का ध्यान रखते हुए मतदान करना चाहिए। पार्षद मनीषा माउरामका ने कहा कि हम जाति, धर्म और परिवारवाद से ऊपर उठकर मतदान करेंगे तभी देश का विकास होगा।
अपने मताधिकार का सही उपयोग करें, दिलाई शपथ

छात्रा निधि पीपलवा ने राजनीतिक स्वच्छता को लेकर धारा प्रवाह बोलते हुए सभी लोगों को मतदाधिकार का सही उपयोग करने का सुझाव दिया। निधि ने कहा कि चुनाव के बाद हम राजनीति की बुराई करते हैं। इसलिए हमे सोच समझकर अच्छे प्रतिनिधि को चुनना चाहिए। जो क्षेत्र का विकास कर सके।
छात्रा मोनिका चौधरी ने कहा कि राजनीति में जातिवाद समाप्त हो और युवाओं को आगे बढऩे का मौका मिले। अंत में चेंजमेकर पूरणमल बुनकर ने सभी लोगों को मताधिकार का आवश्यक रुप से और सही उपयोग करने की शपथ दिलाई।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो