scriptश्रीराम जन्मभूमी मंदिर निर्माण के लिए धन संग्रह | Collection of funds for construction of Shri Ram Janmabhoomi Temple | Patrika News

श्रीराम जन्मभूमी मंदिर निर्माण के लिए धन संग्रह

locationबस्सीPublished: Dec 28, 2020 11:34:30 pm

Submitted by:

Gourishankar Jodha

सनातन प्रेमियों की रविवार शाम रामलीला रंगमंच पर बैठक की गई

श्रीराम जन्मभूमी मंदिर निर्माण के लिए धन संग्रह

श्रीराम जन्मभूमी मंदिर निर्माण के लिए धन संग्रह

बोराज। श्रीराम जन्मभूमी मंदिर निर्माण के लिए धन संग्रह के लिए कस्बे के सभी सनातन प्रेमियों की रविवार शाम रामलीला रंगमंच पर बैठक की गई।
अयोध्या में भव्य मंदिर निर्माण में सभी का यथायोग्य सहयोग प्राप्त हो इसके लिए बोराज उपखण्ड के लिए धन संग्रह कार्य के लिए सर्व सम्मति से निर्णय लेकर एक समिति का गठन किया गया।
इन्हे दी जिम्मेदारी
जिसमें संयोजक बाबूलाल जांगीड, सहसंयोजक कानाराम प्रजापत, अखेराम चौधरी, रामेश्वर प्रसाद कडवा, सरपंच सुरेन्द्रसिंह मीणा, भगवान सहाय बैरवा, राजेश कारगवाल, दीनदयाल बछेर, हनुमान प्रसाद कुमावत, रमेशचन्द खारडिया, ओमप्रकाशसिंह राव, जीवण कुमावत, प्रहलाद कुमावत, रमेश वर्मा, श्यामगिरी गोस्वामी, हेमराज खोराणिया को सहयोगकर्ता सदस्य बनाया गया।
31 आसनों पर अखण्ड रामायण पाठ होंगे
श्रीराम विकास समिति सदारामपुरा बालाजी मंदिर कडवां का बास की और से बालाजी मंदिर में सोमवार को 31 आसनों पर संगीतमय सामूहिक अखण्ड श्रीरामचरितमानस पाठ का आयोजन शुरू हुआ।
गणपति पूजन के साथ रामायण पाठ शुरू
रामायण पाठ से पूर्व मंदिर में प्रात: 9.15 बजे गणपति पूजन के साथ रामायण पाठ शुरू हुए, जिसमें दादूपालकाँ धाम के गोरधन दास महाराज सहित कई लोग उपस्थित थे। समिति के नवीन कड़वा ने बताया कि श्रीराम विकास समिति की और से सोमवार को शुरू हुए रामायण पाठों में 31 आसन पर संगीतमय पाठ होंगे। जिनकी पूर्णाहुती मंगलवार को दादू पीठाधीश्वर गोपालदास महाराज के सानिध्य में होगी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो