scriptCorona : अब यहां आते-जाते स्वचालित सैनेटाइजर मशीन से होकर होगा निकलना | Corona: Now automatic sanitizer machine will come out here | Patrika News

Corona : अब यहां आते-जाते स्वचालित सैनेटाइजर मशीन से होकर होगा निकलना

locationबस्सीPublished: Apr 22, 2020 05:35:05 pm

Submitted by:

Gourishankar Jodha

कार्यालयों में लगे सेनेटाइजर चैंबर, ड्यूटी से लौटने के बाद भी वे वापस सेनेटाइजर होकर अपने क्वार्टरों व थाने पर जाएंगे

Corona : अब यहां आते-जाते स्वचालित सैनेटाइजर मशीन से होकर होगा निकलना

Corona : अब यहां आते-जाते स्वचालित सैनेटाइजर मशीन से होकर होगा निकलना

फुलेरा। कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए फुलेरा पुलिस थाने पर मंगलवार को भामाशाह हरजीराम जाखड़ की ओर से स्वचालित सैनेटाइजर मशीन लगाई गई। जिसका उद्घाटन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लक्ष्मण दास स्वामी ने किया। जवान जो ड्यूटी पर जाएंगे, पहले यहां आएंगे और खुद को सेनेटाइजर करेंगे। इसके बाद ड्यूटी से लौटने के बाद भी वे वापस सेनेटाइजर होकर अपने क्वार्टरों व थाने पर जाएंगे। थाना प्रभारी सुरेन्द्र सिंह ने बताया कि इस दौरान एएसआई दूलाराम, हैंड कांस्टेबल कुरड़ाराम, कांस्टेबल हरिनारायण चौधरी, अविनाश, नारायण ने भामाशाह हरजीराम जाखड़ का सम्मान किया।
एक दर्जन जगहों पर भामाशाहों ने लगवाई मशीनें
दूदू। कोरोना संक्रमण की रोकथाम व बचाव के लिए भामाशाहों द्वारा दूदू थाना व दूदू पंचायत समिति परिसर में सेनेटाइजर चैंबर स्थापित किए गए हैं। दूदू थाने में भामाशाह उत्तम नाहर व गुरवेन्द्र सिंह लाड़ी द्वारा लगाए गए सेनिटाइजिंग चैंबर का उद्घाटन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लक्ष्मणदास स्वामी ने किया। इस मौके पर थानाप्रभारी सुरेश यादव सहित पुलिसकर्मी मौजूद थे। वहीं पंचायत समिति पर चिश्ती फाउंडेशन द्वारा लगाई मशीन का शुभारंभ विधायक बाबूलाल नागर ने किया। फाउण्डेशन के अध्यक्ष एडवोकेट आरिफ शेख और उसकी टीम द्वारा यह सेनिटाइजर टनल लगवाया है। फाउण्डेशन के सदस्य मिर्जा अंजुम बैग ने बताया कि संस्था के सदस्य के ही सदस्य इस्लमा देशवाली ने इसे मात्र दो दिन में तैयार किया है।
मौजमाबाद सीएचसी में लगा चैंबर
मौजमाबाद। मौजमाबाद पंचायत समिति मुख्यालय स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर मंगलवार को विधायक बाबूलाल नागर ने भामाशाहों की ओर से लगाए सेनेटाइजर चैंबर का शुभारंभ किया। सरदार सिंह नाहर ने बताया कि चिकित्सालय में आने वाले स्टाफ और मरीज सेनेटाइज होंगे तो कोरोना संक्रमण से बचा जा सकेगा। इस दौरान डॉ. बनवारी लाल चौधरी, डॉ. नितेश निमावत, कंपाउडर महेन्द्र चौधरी, समाजसेवी उत्तम नाहर, प्रधान जाजडा, डॉ. इकबाल अहमद, अब्दुल रज्जाक आदि मौजूद रहे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो