scriptगौभक्तों ने घायल गाय को पहुंचाया गौशाला | Cow devotees deliver injured cow to cow shed | Patrika News

गौभक्तों ने घायल गाय को पहुंचाया गौशाला

locationबस्सीPublished: Oct 24, 2020 07:39:32 pm

Submitted by:

Gourishankar Jodha

क्षेत्र के चाकसू-कोटखावदा सड़क मार्ग पर टक्कर मार दी, घायल एक गाय को गौ भक्तों ने महादेवपुरा गौशाला पहुंचाया गया

गौभक्तों ने घायल गाय को पहुंचाया गौशाला

गौभक्तों ने घायल गाय को पहुंचाया गौशाला

कोटखावदा। अज्ञात वाहन चालक ने टक्कर मार कर एक घायल गंभीर रूप से घायल कर दिया। क्षेत्र के चाकसू-कोटखावदा सड़क मार्ग पर टक्कर मार दी, घायल एक गाय को गौ भक्तों ने महादेवपुरा गौशाला पहुंचाया गया।
चरूडिया वाली ढाणी के पास अज्ञात वाहन ने एक गाय को टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। मिली जानकारी मिलते ही पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष श्रवणलाल गुर्जर मौके पर पहुंचे और घायल गाय को ग्रामीणों के सहयोग से सड़क किनारे खाली जगह पर बैठाया।
घायल गाय को महादेवपुरा गौशाला पहुंचाया
ग्रामीणों ने पशु चिकित्सालय मोबाइल लगाकर जानकारी दी गई, जिस पर कोटखावदा के कंपाउंडर संजय नैनीवाल व पवन शर्मा पहुंचे और घायल का उपचार किया। लेकिन गाय के पैर मे फ्रैक्चर होने से वो खड़ी नहीं हो सकी। इस बाद गौ सेवक रवि सेन, सांवरा सोनी, मुकेश सैनी ने सरपंच मक्खन लाल बडगूजर के सहयोग से वाहन कर घायल गाय को महादेवपुरा गौ शाला पहुंचाया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो