scriptकौतूहल: गाय ने दिया विचित्र बछड़े को जन्म | Cow gave birth to a strange calf | Patrika News

कौतूहल: गाय ने दिया विचित्र बछड़े को जन्म

locationबस्सीPublished: Mar 17, 2020 04:38:13 pm

Submitted by:

Gourishankar Jodha

दो मुंह वाले बछड़े का जन्म होने पर लगाए जा रहे गांव में अलग-अलग कयास

कौतूहल: गाय ने दिया विचित्र बछड़े को जन्म

कौतूहल: गाय ने दिया विचित्र बछड़े को जन्म

जटवाड़ा। गाय ने एक विचित्र बछड़े को जन्म दिया, जो ग्रामीणों के लिए आश्चर्य का विषय बना हुआ है। कोई इसे ईश्वर का चमत्कार तो कोई अन्य कयास लगा रहे हैं। बछड़े के जन्म के बाद गांव के लोगों का मानना था कि ये ज्यादा देर तक जीवित नहीं रहेगा, लेकिन एक रात बीतने के बाद सोमवार को ग्रामीणों के मन में अब उसके जिन्दा रहने की उम्मीद जग गई है।
लोगों का हुजुम जमा हो रहा
उपखंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत हंसमहल स्थित मदनपुरा गांव में रविवार शाम को एक गाय ने विचित्र बछड़े को जन्म दिया है, जो गांव में आश्चर्य का विषय बना हुआ है। बछड़े को देखने के लिए ढाणी सहित आसपास गांव के लोगों का हुजुम जमा हो रहा है।
अब जिन्दा रहने की जगी उम्मीद
जानकारी के अनुसार मदनपुरा गांव में बद्रीलाल जाट की गाय ने एक बछड़े को जन्म दिया। इसके दो मुंह हैं। बछड़े के जन्म के बाद गांव के लोगों का मानना था कि ये ज्यादा देर तक जीवित नहीं रहेगा, लेकिन एक रात बीतने के बाद सोमवार को ग्रामीणों के मन में अब उसके जिन्दा रहने की उम्मीद जग गई है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो