scriptजोल्या लूटने के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार | crime news | Patrika News

जोल्या लूटने के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

locationबस्सीPublished: Oct 08, 2021 10:32:29 pm

Submitted by:

Satya

-पुलिस ने लूटा गया जोल्या किया बरामद

जोल्या लूटने के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

जोल्या लूटने के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार


शाहपुरा पुलिस की कार्रवाई

शाहपुरा। शाहपुरा थाना पुलिस ने एक महिला के गले से जोल्या तोडक़र लूट ले जाने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने लूटा गया जोल्या भी बरामद किया है। गिरफ्तार आरोपी पांचूराम बावरिया सुराणा व पप्पू बावरिया सामोद थाना इलाके के जाटावाली मोड़ का रहने वाला है।
एएसपी रामकुंवार कस्वां ने बताया कि 8 अगस्त को वार्ड संख्या 1 निवासी रामचन्द्र पलसानिया ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी मां जसवंतपुरा रोड़ पर मॉर्निंग वॉक करने गई थी। इसी दौरान बदमाश उसके गले से सोने का जोल्या तोडक़र फरार हो गए। मामला दर्ज होने के बाद जयपुर ग्रामीण एसपी शंकरदत्त शर्मा के निर्देश पर थाना प्रभारी विजेंद्र सिंह के नेतृत्व में सब इंस्पेक्टर रामकुंवार, हैड कांस्टेबल निहाल सिंह व अन्य पुलिसकर्मियों की गठित टीम ने तकनीकी संसाधनों की सहायता से आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ की जा रही है, जिनसे अन्य वारदातें भी खुलने की संभावना है। थाना प्रभारी विजेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी दिन में क्षेत्र में घूम कर रेकी करते है तथा रास्तों की जानकारी करने के बाद अकेले घूम रही महिलाओं से लूटपाट कर फरार हो जाते है।
अवैध गांजा परिवहन करवाने के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार
शाहपुरा। शाहपुरा थाना पुलिस ने अवैध रूप से गांजा परिवहन करवाने के मामले में फरार आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी हंसराज गोनेड़ा थाना पनियाला का रहने वाला है। थाना प्रभारी विजेंद्र सिंह ने बताया कि 7 मार्च को पुलिस ने मनोहरपुर नदी के पास नाकाबन्दी कर एक बोलेरो गाडी में 5 किलो 100 ग्राम गांजा पकड़ा था। पुलिस ने मौके से रवि, दीपक व नरेश को गिरफ्तार किया था। गाडी के नम्बरों के आधार पर गाडी मालिक हंसराज को गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो