scriptदो दिन से गायब युवक बंद फैक्ट्री में फंदे से लटका मिला, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप | dead body found in factory murder or suicide | Patrika News

दो दिन से गायब युवक बंद फैक्ट्री में फंदे से लटका मिला, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

locationबस्सीPublished: Jul 13, 2018 11:44:49 pm

Submitted by:

vinod sharma

थौलाई ग्राम पंचायत के टोलुपुरा गांव में शुक्रवार दोपहर डेढ़ बजे के करीब मार्बल पत्थर चिराई की बंद फैक्ट्री में दो दिन से गायब युवक फांसी के फंदे से लटका मिला।

फैक्ट्री में लटका मिला युवक

दो दिन से गायब युवक बंद फैक्ट्री में फंदे से लटका मिला, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

जमवारामगढ़ (जयपुर)। उपखंड के थौलाई ग्राम पंचायत के टोलुपुरा गांव में शुक्रवार दोपहर डेढ़ बजे के करीब मार्बल पत्थर चिराई की बंद फैक्ट्री में दो दिन से गायब युवक फांसी के फंदे से लटका मिला। जिससे लोगों में सनसनी फैल गई। मृतक के चचेरे भाई रायसिंह गुर्जर ने बताया कि विनोद कुमार गुर्जर पुत्र रामकिशन गुर्जर के माता-पिता का देहांत हो चुका है। वह स्वयं के प्रधानमंत्री आवास योजना में निर्मित घर में रह रहा था। मृतक के साथ एक वर्ष से बहनोई शैतानसिंह गुर्जर व बहन गुड्डीदेवी भी रह रहे है। विनोद 11 जुलाई की रात घर में खाना खाकर सोया था और सुबह घर नहीं मिला। उसके घर नहीं मिलने पर बहन बहनोई ने आस-पास खूब तलाश किया। गुरुवार को भी कोई जानकारी नहीं लगी। ऐसे में शुक्रवार दोपहर डेढ़ बजे घर से करीब 100 मीटर दूर मार्बल पत्थर चिराई की बंद फैक्ट्री के पास खेती करने वाली महिला ने फंदे से युवक का शव लटका होने की जानकारी दी।मौके पर पहुंचे परिजनों ने विनोद के रूप में शिनाख्त की। पुलिस मौके पर पहुंची और मौका मुआयना किया। चचेरे भाई ने प्राथमिकी देकर हत्या का आरोप लगाते हुए जांच की मांग की है।
खाते से डेढ़ लाख निकाले थे
मृतक ने 11 जुलाई को बैंक खाते से 1 लाख 50 हजार रुपए की राशि निकाली थी। यह राशि बहनोई शैतानसिंह के भाई बोदूराम को दी थी। वहीं खाते में 39 हजार रुपए शेष थे। परिजनों के बताया कि विनोद किसी प्रकार का नशा नहीं करता था। ऐसे में परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है।
निष्पक्ष जांच की मांग
सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में मृतक के पोस्टमार्टम के दौरान थौलाई सरपंच प्रतिनिधि रामरतन गुर्जर, चचेरे भाईयों व रिश्तेदारों ने हत्या का आरोप लगाते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है। ऐसे में पुलिस ने परिजनों को घटना की निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया है।
इनका कहना है
प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत होता है। घटना के कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।
कैलाशप्रसाद शर्मा, थानाधिकारी जमवारामगढ़

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो