बस्सी

तिरंगा रैली में युवाओं में दिखा जोश, गूंजे भारत माता के जयकारे

गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर चिमनपुरा में निकाली तिरंगा रैली

बस्सीJan 25, 2020 / 07:58 pm

Satya

तिरंगा रैली में युवाओं में दिखा जोश, गूंजे भारत माता के जयकारे


गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर चिमनपुरा में निकाली तिरंगा रैली
शाहपुरा। गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर शनिवार को ग्राम चिमनपुरा में युवाओं ने तिरंगा रेली निकाली। तिरंगा रैली में भारत माता के जयकारों से युवाओं ने लोगों में जोश भर दिया।

स्वामी नारायण देवाचार्य कायाकल्प योग संस्थान चिमनपुरा के तत्वावधान में डॉ. मंगल आर्य व सचिव सेडूराम यादव के सानिध्य में आयोजित इस तिरंगा रैली में क्षेत्र के युवा शामिल हुए।
तिरंगा रैली मुख्य मार्गों से गुजरते हुए चिमनपुरा के बाबा भगवानदास राजकीय महाविद्यालय पहुंची। इस मौके पर योगाचार्य डॉ. मंगल आर्य ने कहा कि हमारे देश के कई लाख वीरों की शहादत से देश को आजादी मिली है। इसलिए युवाओं को देश के लिए प्राण न्यौछावर करने वाले शहीदों की शहादत से प्रेरणा लेकर देशहित में कार्य करना चाहिए। सचिव यादव ने भी संबोधित किया।
कार्यक्रम में खेमाराम टाटला, पूर्व उपसरपंच नरसीराम यादव, मदनलाल, सरदारमल यादव, गोविन्दसिंह, कालूराम, मनेाज कुमार स्वामी, धेालाराम स्वामी सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।

लोकतंत्र की मजबूती के लिए मतदान आवश्यक

संवाद संगम कार्यक्रम में शिक्षा में सुधार व महाविद्यालय विकास पर मंथन
शाहपुरा। चिमनपुरा के बीएनडी राजकीय कला महाविद्यालय में प्राचार्य डॉ. बी एल महावर की अध्यक्षता में राष्ट्रीय मतदाता दिवस व संवाद संगम कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में एनएसएस प्रभारी प्रहलाद सहाय वर्मा ने संकाय सदस्यों व विद्यार्थियों को मतदान की शपथ ग्रहण कराई। संकाय सदस्य डॉ. विकास यादव ने मतदाता दिवस का महत्व, मतदाता सूची व मतदान के विषय में विस्तृत जानकारी देते हुए लोकतंत्र की मजबूती के लिए मतदान आवश्यक रुप से करने के लिए प्रेरित किया।
संवाद संगम कार्यक्रम में शिक्षा में सुधार व महाविद्यालय विकास पर छात्र-छात्राओं व अभिभावकों के साथ मंथन किया गया। इसके अलावा अंतर संवाद कार्यक्रम में डॉ. आर एल स्वामी ने लोकतंत्र व मतदान प्रकिया विषय पर व्याख्यान दिया। संयोजक डॉ. उर्मिल महलावत ने कार्यक्रम का संचालन किया।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.