scriptकृषि कानूनों के विरोध में किसानों ने नेशनल हाईवे और स्टेट हाईवे पर कई जगह लगाया जाम | farmers protest National Highway and State Highway against agricultura | Patrika News

कृषि कानूनों के विरोध में किसानों ने नेशनल हाईवे और स्टेट हाईवे पर कई जगह लगाया जाम

locationबस्सीPublished: Feb 06, 2021 09:08:47 pm

Submitted by:

Satya

शाहपुरा में जयपुर-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर फर्स बिछाकर धरने पर बैठे किसान, पुलिस ने समझाइश कर हटाया

कृषि कानूनों के विरोध में किसानों ने नेशनल हाईवे और स्टेट हाईवे पर कई जगह लगाया जाम

कृषि कानूनों के विरोध में किसानों ने नेशनल हाईवे और स्टेट हाईवे पर कई जगह लगाया जाम


शाहपुरा। तीनों कृषि कानूनों को रद्द करने की मांग को लेकर चल रहे किसान आंदोलन के समर्थन में आहूत ***** जाम के तहत शनिवार को जयपुर जिला ग्रामीण क्षेत्र में किसानों ने जयपुर -दिल्ली नेशनल हाईवे और विभिन्न स्टेट हाईवे पर जगह जगह जाम लगाकर विरोध प्रदर्शन किया।

जयपुर दिल्ली राजमार्ग पर शाहपुरा, कोटपूतली, पावटा, मनोहरपुर सहित कई जगह राजमार्ग पर जाम लगाया। जबकि स्टेट हाईवे पर मानपुरी राडावास, चौकी का बड़ अमरसर, त्रिवेणी टोल सहित कई जगह सडक़ जाम कर विरोध जताया। शाहपुरा में तो सारण धर्म कांटे के पास किसान जयपुर दिल्ली राजमार्ग पर ट्रैक्टर आढे लगा कर हाइवे पर ही फर्स बिछाकर धरने पर बैठ गए। जिनको पुलिस ने समझाइश कर राजमार्ग से हटाया।
शाहपुरा में जयपुर तिराहा, इससे थोड़ा आगे और सारण धर्मकांटे के सामने किसानों ने जयपुर-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर जाम लगाकर विरोध जताया। इस दौरान किसानों ने जमकर नारेबाजी भी की। इस दौरान कई कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भी किसानों का समर्थन करते हुए जाम में हिस्सा लिया। इधर, जाम की सूचना पर पहुंची पुलिस ने समझाइश कर लोगों को सडक़ से हटाकर यातायात सुचारू करवाया।

जानकारी के अनुसार कृषि कानूनों के विरोध में देशभर में ***** जाम आहूत किया गया था। इसको लेकर शाहपुरा इलाके में सारण धर्मकांटे के सामने किसानों ने जयपुर -दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर दोनों तरफ जाम लगाया। यहां राजमार्ग पर दोपहर करीब १२ बजे ट्रैक्टर व ट्रेलर आढे लगाकार किसान हाईवे पर ही फर्स बिछाकर धरने पर बैठ गए। इस दौरान करीब १० मिनट तक हाइवे पर जाम लगा रहा। जाम के चलते वाहनों की लंबी कतार लग गई। इधर, सूचना पर कार्यववाहक थाना प्रभारी राजेन्द्र सिंह व अलवर तिराहा चौकी प्रभारी महेन्द्र सिंह यादव सहित पुलिस जाब्ता मौके पर पहुंचा और समझाइश कर जाम खुलवाया।

इसी प्रकार जयपुर तिराहे के पास दोपहर करीब डेढ बजे कई लोगों ने जाम लगाया। यहां भी मौके पर पहुंची पुलिस ने समझाइश कर लोगों को हाईवे से हटाकर यातायात सुचारू कराया। इससे पहले सुबह करीब १० बजे भी जयपुर तिराहे पर युवाओं ने जाम का प्रयास किया था। जिस पर पुलिस ने युवाओं को सडक़ से हटाया।
इसी प्रकार कोटपूतली, पावटा, मनोहरपुर, राडावास, त्रिवेणी टोल सहित कई जगह किसानों ने सडक़ पर जाम लगाकर विरोध जताते हुए कृषि कानूनों को रदद करने की मांग की।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो