scriptफास्टैग बना मजाक, टोलकर्मी ने एम्बुलेंस को भी अटकाया | Fastag became a joke, the toll worker also caught the ambulance | Patrika News

फास्टैग बना मजाक, टोलकर्मी ने एम्बुलेंस को भी अटकाया

locationबस्सीPublished: Dec 20, 2019 12:08:42 am

Submitted by:

Surendra

कार चालक से झगड़ा करते टोलकर्मी गिरफ्तार
 

फास्टैग बना मजाक, टोलकर्मी ने एम्बुलेंस को भी अटकाया

फास्टैग बना मजाक, टोलकर्मी ने एम्बुलेंस को भी अटकाया

बस्सी. राजाधोक टोल प्लाजा पर फास्टैग को लेकर बुधवार रात कार चालक और एक टोलकर्मी के बीच झगड़ा हो गया। इस पर पुलिस ने एक टोलकर्मी को गिरफ्तार कर लिया।


पुलिस ने बताया कि सूचना पर टोल प्लाजा पहुंचे तो टोल की खिड़की में टीसी का काम करने वाला शख्स एक कार चालक से झगड़ रहा है। पुलिस ने कार चालक डॉ. अनिल गुप्ता से बात की तो बताया कि फास्टैग लगा हुआ है लेकिन कैमरे ने रीड नहीं किया और टोलकर्मी पैसे मांग रहा है। पुलिस ने जब टीसी से जानकारी चाही तो वह चालक को धमकाने लगा। इस दौरान कार के पीछे एम्बुलेंस आने पर कार चालक ने टोलकर्मी को एम्बुलेंस निकालने के लिए कहा लेकिन वह नहीं माना। इस पर पुलिस ने राजाधोक टोल प्लाजा के टोलकर्मी विकास पुत्र राधेश्याम पाठक गांव लोढ़ा, नदबई जिला भरतपुर को शांतिभंग में गिरफ्तार कर लिया। गौरतबल है कि मनोहरपुर—दौसा हाइवे पर स्थित नेकावाला टोल पर भी आए दिन फास्टैग रीड नहीं करने की समस्या रहती है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो