scriptवनक्षेत्र में उठी आग की लपटें, जीव-जंतु व पेड़ पौधों को लिया चपेट में | Flames erupted in forest area, animals, trees and plants caught in fla | Patrika News

वनक्षेत्र में उठी आग की लपटें, जीव-जंतु व पेड़ पौधों को लिया चपेट में

locationबस्सीPublished: Jan 20, 2020 07:01:36 pm

Submitted by:

Kailash Barala

-2 घंटे की मशक्कत से पाया काबू

वनक्षेत्र में उठी आग की लपटें, जीव-जंतु व पेड़ पौधों को लिया चपेट में

shahpura

राड़ावास(शाहपुरा).
राड़ावास के समीप बिशनगढ़-शाहपुरा सड़क मार्ग पर स्थित वन भूमि क्षेत्र में सोमवार दोपहर को आग लग गई। तेज हवा के चलते आग वन क्षेत्र में थोड़ी ही देर में चारों तरफ फैल गई।

आग ने कई पेड़-पौधों व जीव जंतुओं को चपेट में ले लिया। आग में करीब 5 हेक्टेयर भूमि में जीव-जंतु व पेड़ पौधे जलकर राख हो गए। आग की लपटें देखकर आसपास से बड़ी संख्या में लोग एकत्र हो गए। लोगों ने आग पर काबू पाने का काफी प्रयास किया, लेकिन विफल रहे। बाद में सूचना पर पहुंचे विभागीय कर्मचारियों ने ग्रामीणों के सहयोग से 2 घंटे की मशक्कत से आग पर काबू पाया।
जानकारी के अनुसार शाहपुरा-बिशनगढ़ सड़क मार्ग पर स्थित वन भूमि में दोपहर लोगों को सड़क किनारे आग की लपटें उठती नजर आई। आग को देखकर आसपास के लोग एकत्र हो गए और वनविभाग को सूचना दी। तेज हवा की वह से आग वन भूमि में चारों तरफ फैल गई।
वन विभाग के कर्मचारियों के पहुंचने तक आग चारों तरफ फैल चुकी थी। कर्मचारियों ने ग्रामीणों के सहयोग से 2 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। अमरसर वन पाल मुकेश मीणा ने बताया कि वन क्षेत्र में लगी आग से करीब 5 हेक्टेयर भूमि पर पेड़ पौधे जलकर नष्ट हो गए। वहीं कई जीव-जंतु भी जल गए। इस दौरान अमरसर सहायक वनपाल बनवारीलाल मान, सहायक कर्मचारी बाबूलाल जाट, मांगूराम बावरिया, प्रकाश स्वामी, धूनी लाल, माली रामगुर्जर, रघुवीर कुमार, महेश सहित विभागीय कर्मचारियों ने आग पर मिट्टी फैंककर काबू पाया। इस दौरान एकत्रित ग्रामीणों ने भी सहयोग किया वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि आग के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
चरवाहों ने आग लगते देखा था। कुछ ही देर में आग की लपटें चारों तरफ फैल गई थी। आग में कई तरह के जीव-जंतु आग की भेंट चढ़ गए। कई पेड़-पौधे भी जल गए है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो