पिता हैं मछली व्यवसायी....
पुलिस ने बताया कि नीमचौक शंकरपुरी बिहार निवासी विवेक कुमार (26) ने सुसाइड किया है। मछली व्यवसायी सागर का बेटा विवेक जयपुर स्थित इंजीनियरिंग कॉलेज में पढ़ता था। कंप्यूटर साइंस से बी टेक कर रहे विवेक फाइनल ईयर का स्टूडेंट था। उसका नोएडा की कंपनी में सिलेक्शन हो गया था। गुरुवार को तीसरा इंटरव्यू था। एग्जाम के बाद वह घर जाने वाला था।

मोबाइल पर बात करते बिल्डिंग से कूदा....
मृतक के भाई राहुल ने बताया कि भाई के साथ लड़का रहता है। उसने कॉल कर घटना की जानकार दी। उसने बताया कि सुबह 7:15 पर विवेक मोबाइल पर बात करते हुए रूम से निकला। फिर कॉलेज बिल्डिंग की 8वीं मंजिल पर चला गया। इसके बाद पिछले हिस्से से कूदकर जान दे दी। मोबाइल नीचे गिरने से टूट गया जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया।

मृतक के भाई राहुल ने बताया कि विवेक बिहार के रहने वाली अंजली से प्यार करता था। अंजली ने बुधवार रात फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। आरोप लगाया कि गुरुवार सुबह अंजली के भाई ने कॉल कर विवेक को धमकाया। अंजली के सुसाइड के बारे में बताने पर विवेक ने भी बिल्डिंग से कूदकर सुसाइड कर लिया।
8 वीं क्लास से था अफेयर.....
मुजफ्फरपुर जिले की रहने वाली अंजली (26) मृतक विवेक की गर्लफेंड थी। अंजली और विवेक दोनों एक स्कूल में साथ पढ़ते थे। 8वीं क्लास से दोनों के बीच अफेयर चल रहा था। चार साल पहले विवेक जयपुर में इंजीनियरिंग करने आ गया। अंजली चार्टर्ड एकाउंटेंट (CA) की तैयारी कर रही थी। पिछले काफी दिनों से दोनों के बीच झगड़े होते रहते थे। दिनों के बीच रिश्ते ठीक करने की एक कॉमन फ्रेंड कोशिश कर रही थी।

बुधवार रात कॉमन फ्रेंड ने दोनों को कॉन्फ्रेंस कॉल पर लेकर बात कराई। तीनों कॉन्फ्रेंस कॉल पर थे। इसी बीच विवेक और अंजलि की लड़ाई हो गई। गुस्से में विवेक ने कॉल काट दिया। बार-बार ट्राई करने पर मोबाइल बंद कर लिया। देर रात कमरे में सोने गई अंजली ने फंदा लगा लिया। गर्लफेंड की मौत की सूचना सुबह लगी तो बॉयफ्रेंड विवेक ने भी बिल्डिंग से कूदकर जान दे दी।
अंजलि के पास दो मोबाइल थे...
बिहार पुलिस के मुताबिक, अंजलि के पास दो मोबाइल थे। इसके बारे में उसके घरवालों को जानकारी नहीं थी। दोनों मोबाइल में पैटर्न लॉक लगा था। इसलिए पुलिस खोल नहीं पाई। पुलिस ने लॉक खुलवाकर जांच शुरू कर दी है।