scriptJai Shani Dev – मंदिर में विराजे न्याय के देवता शनिदेव | God of justice Shani Dev | Patrika News

Jai Shani Dev – मंदिर में विराजे न्याय के देवता शनिदेव

locationबस्सीPublished: Jan 16, 2021 12:30:29 pm

Submitted by:

Gourishankar Jodha

प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में लगे जयकारे, पांच दिवसीय नवग्रह समारोह की पूर्णाहुति

मंदिर में विराजे न्याय के देवता शनिदेव

मंदिर में विराजे न्याय के देवता शनिदेव

आंतेला। न्याय के देवता शनिदेव के जयकारों के साथ मंदिर में प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा की गई। पूरे दिन मंदिर पर सूर्यपुत्र शनिदेव के जयकारे गूंजते रहें। ग्राम लुहाकना कला में पांच दिवसीय नवग्रह समारोह का पूर्णाहुति व मूर्तियों की प्राण-प्रतिष्ठा के साथ समापन हुआ।
इस दौरान समारोह स्थल शनि देव जयकारों से गुंजायमान रहा। इससे पहले ग्रामीणों ने मूर्तियों को नगर भ्रमण कराया गया। सुबह 10 बजे पंडित कपिलेश शास्त्री ने विधिवत पूजा-अर्चना कराकर मूर्तियों की स्थापना करवाई।
किया देवी-देवताओं का आह्वान
इधर यजमान जोड़ों ने विभिन्न देवी-देवताओं का आह्वान कर वैदिक मंत्रों के साथ यज्ञ-हवन में आहुतियां दी। इसके बाद में शनि देव को भोग अर्पित कर श्रद्धालुओं को प्रसादी वितरण की। इस अवसर पर महिलाएं समूह में आई मंदिर में धोक लगाकर परिवार में सुख समद्वि की कामना की। इस मौके पर ब्रिगेडियर जयपान सिंह, रामसिंह शेखावत, कृष्ण सिंह सहित कई श्रद्धालु मौजूद थे।
मंत्रोच्चार कर प्रतिमा की प्राण-प्रतिष्ठा
भजनों पर थिरकते कदम, सिर पर कलश लिए मंगल गीत गाती महिलाएं और जयकारों से गूंजती भांकरोटा नगरी। ये सब दृश्य समीपवर्ती भांकरोटा में रामदेव सेवा समिति के बैनर तले आयोजित प्रतिमा प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव के दौरान देखने को मिले। प्रतिष्ठाचार्य पं. ग्यारसीलाल शास्त्री ने विधि-विधान से मंत्रोच्चारपूर्वक बाबा रामदेव की प्रतिमा की प्रतिष्ठा करवाई।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो