scriptग्रामीण क्षेत्र के बच्चों के लिए खुशखबर, जिले में 28 सरकारी विद्यालय अंग्रेजी माध्यम में परिवर्तित | Good news for the children of rural areas, 28 government schools in th | Patrika News

ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों के लिए खुशखबर, जिले में 28 सरकारी विद्यालय अंग्रेजी माध्यम में परिवर्तित

locationबस्सीPublished: Sep 13, 2021 09:36:44 pm

Submitted by:

Satya

ग्रामीण क्षेत्र के लोगों में खुशी की लहर
अब अभिभावक अपने बच्चों को सरकारी अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में ही पढ़ा सकेंगे

ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों के लिए खुशखबर, जिले में 28 सरकारी विद्यालय अंग्रेजी माध्यम में परिवर्तित

ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों के लिए खुशखबर, जिले में 28 सरकारी विद्यालय अंग्रेजी माध्यम में परिवर्तित

ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों के लिए खुशखबर, जिले में 28 सरकारी विद्यालय अंग्रेजी माध्यम में परिवर्तित

अब अभिभावक अपने बच्चों को सरकारी अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में ही पढ़ा सकेंगे


शाहपुरा। ग्रामीण क्षेत्र में मोटी फीस देकर अपने बच्चों को निजी अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में पढ़ाने वाले अभिभावकों के लिए अच्छी खबर है। राज्य सरकार ने मुख्यमंत्री की बजट घोषणा की क्रियान्विति करते हुए प्रदेश में 348 राजकीय विद्यालयों को और महात्मा गांधी राजकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों में रूपान्तरित कर दिया है। जिसमें जयपुर जिले में 28 सरकारी विद्यालयों को अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में परिवर्तित किया है। इससे ग्रामीण क्षेत्र के छात्र-छात्राओं को अब सरकारी अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में ही पढऩे का मौका मिलेगा। इससे ग्रामीण क्षेत्र के लोगों में खुशी की लहर है।
जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बजट घोषणा में प्रदेशभर में चरणबद्ध तरीके से महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय(अंग्रेजी माध्यम)खोलने की घोषणा की थी। जिले के २८ में से शाहपुरा ब्लॉक में चार सरकारी विद्यालयों को अंग्रेजी माध्यम में परिवर्तित किया है। क्षेत्रीय विधायक आलोक बेनीवाल ने बताया कि इससे ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को सरकारी अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में पढऩे का मौका मिलेगा।
जयपुर जिले में 28 सरकारी विद्यालय अंग्रेजी माध्यम में परिवर्तित होंगे

जयपुर जिले के शाहपुरा विधानसभा क्षेत्र में राउमावि बिशनगढ़, राबाउमावि खेजरोली, राउप्रावि बास का टीबा निवाणा, राउप्रावि मेहरा की ढाणी नांगल कोजू को अंग्रेजी माध्यम में परिवर्तित किया है।
इसके अलावा झोटवाड़ा के राजकीय बालिका उच्च प्राथमिक विद्यालय कालवाड़, बस्सी के राबामावि बांसखोह, राउप्रावि ढाणी किसना पटेल जटवाड़ा, विराटनगर के राबामावि मैड, राउप्रावि खानड़ा, राबामावि आंतेला, पावटा में रामावि धालेड़ा, राउमावि भैंसावा, राबाउमावि बधाल, राबाउप्रावि मंढाभीमसिंह, राबाउमावि किशनगढ़ रेनवाल, राउमावि भादवा, राबाउप्रावि भैंसलाना, राबाउमावि गोनेर, राबाउमावि हिरनोदा, राउप्रावि बैनाडा, रामावि रावों की ढाणी सिंगोद कला, रामावि वार्ड 11 कालाडेरा, राउप्रावि गौरिया टीबा किशनपुरा, राउप्रावि शेरावतों की ढाणी हाडौता,
राबाउप्रावि सामोद, राबामावि उदयपुरिया, राबामावि आंधी, राबाउमावि माधोराजपुरा को महात्मा गांधी राजकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में परिवर्तित किया है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो