scriptमहंगाई को लेकर केन्द्र सरकार के खिलाफ दिल्ली में हल्ला बोलेंगे कांग्रेस कार्यकर्ता | Halla Bol rally of Congress workers in Delhi | Patrika News

महंगाई को लेकर केन्द्र सरकार के खिलाफ दिल्ली में हल्ला बोलेंगे कांग्रेस कार्यकर्ता

locationबस्सीPublished: Sep 03, 2022 10:44:15 pm

Submitted by:

Satya

राजस्थान के सैकड़ों कार्यकर्ता करेंगे दिल्ली कूच

महंगाई को लेकर केन्द्र सरकार के खिलाफ दिल्ली में हल्ला बोलेंगे कांग्रेस कार्यकर्ता

महंगाई को लेकर केन्द्र सरकार के खिलाफ दिल्ली में हल्ला बोलेंगे कांग्रेस कार्यकर्ता

Halla Bol rally of Congress workers in Delhiशाहपुरा। महंगाई के खिलाफ कांग्रेस की दिल्ली में आयोजित होने वाली हल्ला बोल रैली में शाहपुरा सहित जयपुर ग्रामीण क्षेत्र से भी सैंकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता दिल्ली पहुंचकर हल्ला बोल रैली में शामिल होंगे। शाहपुरा विधायक आलोक बेनीवाल ने क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में रैली में शामिल होने का आह्वान किया है।
शाहपुरा विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ता विधायक आलोक बेनीवाल के नेतृत्व में रविवार सुबह शाहपुरा से दिल्ली कूच करेंगे। कांग्रेस के मीडिया प्रभारी राजेश मंडोवरा ने बताया कि रविवार को दिल्ली में केन्द्र सरकार के खिलाफ आयोजित होने वाली महंगाई हटाओ हल्ला बोल रैली को लेकर शाहपुरा विधानसभा से सुबह 3 बजे सारण धर्म कांटे से सैकड़ों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता बसों से दिल्ली कूच करेंगे। इस दौरान बसों की व प्रचार-प्रसार सामग्री की व्यवस्था नगरपालिका पार्षद पुनीत कुमार भगेरिया को दी गई है और सभी कार्यकर्ताओं को समय पर एकत्रित होकर ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुंचने का आह्वान किया है।
रैली की तैयारियों को लेकर विधायक ने ली बैठक

कांग्रेस की महंगाई के खिलाफ दिल्ली में आयोजित होने वाली हल्ला बोल रैली की तैयारियों को लेकर शाहपुरा कस्बे के डाक बंगला परिसर में विधायक आलोक बेनीवाल ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक भी ली। इस दौरान विधायक बेनीवाल ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से ज्यादा से ज्यादा संख्या में दिल्ली रैली में पहुंचने का आह्वान किया। कांग्रेस पार्टी के मीडिया प्रभारी राजेश मंडोवरा ने बताया कि सुबह 3 बजे दिल्ली रोड शाहपुरा से सारण धर्म कांटे पर सभी कार्यकर्ता एकत्रित होकर बसों से दिल्ली के लिए रवाना होंगे।
इस दौरान नगर पालिका चेयरमैन बंशीधर सैनी, पार्षद गिरधारी लाल पलसानिया, पार्षद इंद्राज पलसानिया, पार्षद लालचंद जाट, कांग्रेस के विधानसभा संयोजक मुरलीधर पलसानिया, पार्षद प्रतिनिधि सोहनलाल नैनावत, पार्षद प्रतिनिधि अर्जुनलाल रोलानिया, पार्षद पुनीत कुमार भगेरिया, पूर्व पार्षद रामअवतार गुर्जर, पार्षद अनिल कुमार नरवल, कांग्रेस वार्ड अध्यक्ष गोवर्धन लाल सैनी, सेवादल के नगर नगर अध्यक्ष मोइनुद्दीन लोहार सहित कांग्रेस के कार्यकर्ता मौजूद थे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो