scriptdeemak – दीमक पर कैसे पाये नियंत्रण | How to control termites | Patrika News

deemak – दीमक पर कैसे पाये नियंत्रण

locationबस्सीPublished: Jan 23, 2021 02:09:35 pm

Submitted by:

Gourishankar Jodha

श्री कर्ण नरेन्द्र कृषि विवि में कीट विज्ञान विभाग द्वारा आयोजित राष्ट्रीय कार्यशाला में विशेषज्ञों ने बताई दीमक नियंत्रण की जानकारी

deemak  - दीमक पर कैसे पाये नियंत्रण

deemak – दीमक पर कैसे पाये नियंत्रण

जोबनेर। परम्परागत एवं आधुनिक तकनीकों के समावेश कर दीमक नियंत्रण के संबंध में राष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कुलपति ने कहा कि दीमक की समस्या सब जगह है, इस पर नियंत्रण हेतु राष्ट्रीय स्तर के संस्थानों को मिलकर उपाय करने चाहिए।
कस्बे के श्री कर्ण नरेन्द्र कृषि विवि में कीट विज्ञान विभाग के तत्वावधान में परम्परागत एवं आधुनिक तकनीक के समावेश द्वारा दीमक नियंत्रण पर राष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन कुलपति डॉ. जेएस सन्धू के मुख्य आतिथ्य में हुआ।
दीमक प्रबंधन व नियंत्रण की दी जानकारी
अधिष्ठाता डॉ. एके गुप्ता ने कहा कि इस वेबिनार के माध्यम से किसानों, वैज्ञानिकों व विद्यार्थियों को फ ायदा होगा। मुख्य वक्ता भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान के क्षेत्रीय मुख्यालय पुणे के निदेशक डॉ. जीके महापात्रा ने दीमक प्रबंधन व नियंत्रण हेतु विस्तृत जानकारी दी। साथ ही सफलतम खेतों पर अपनाई गई दीमक प्रबंधन पर प्रदर्शित प्रक्षेत्रों के बारे में बताया।
दीमक नियंत्रण के बारे में बताया
राष्ट्रीय समेकित नाशीजीव प्रबंधन अनुसंधान केन्द्र नई दिल्ली के निदेशक डॉ. सुभाष चन्द्र ने पारिस्थितिक को ध्यान में रखकर दीमक नियंत्रण के बारे में बताया। कीट विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. बीएल जाट ने सभी का आभार प्रकट किया। डॉ. आरके मीणा ने कार्यक्रम का संचालन किया।

ट्रेंडिंग वीडियो