scriptMNREGA work – मनरेगा कार्य का निरीक्षण 6 श्रमिक मिले अनुपस्थित | Inspection of MNREGA work absent 6 workers | Patrika News

MNREGA work – मनरेगा कार्य का निरीक्षण 6 श्रमिक मिले अनुपस्थित

locationबस्सीPublished: Dec 26, 2020 11:26:25 pm

Submitted by:

Gourishankar Jodha

खेडीराम पंचायत में मनरेगा कार्यों का औचक निरीक्षण, 481 श्रमिक उपस्थित मिले

MNREGA work - मनरेगा कार्य का निरीक्षण 6 श्रमिक मिले अनुपस्थित

MNREGA work – मनरेगा कार्य का निरीक्षण 6 श्रमिक मिले अनुपस्थित

बिचून। ग्राम पंचायत खेडीराम सरपंच ममता यादव एवं ग्राम विकास अधिकारी रामलाल जाट ने ग्राम खेडीराम, श्योसिंहपुरा व सामोता का बास में चल रहे मनरेगा कार्यों का निरीक्षण किया। श्योसिंहपुरा में श्मशान भूमी कार्य पर 70 श्रमिक उपस्थित मिले तथा 6 श्रमिक अनुपस्थित थे। श्रमिकों की मस्टरोल से हाजिरी लेकर मेटों को आवश्यक सुधार के निर्देश दिए।
निरीक्षण में पांच मनरेगा कार्यों पर 85 श्रमिक अनुपस्थित पाए गए। निरीक्षण में कनिष्ठ सहायक पुष्पा चौधरी व ग्राम पंचायत सहायक सुरेन्द्र साथ थे। सरपंच यादव ने बताया कि श्योसिंहपुरा में श्मशान भूमी कार्य पर 70 श्रमिक उपस्थित मिले तथा 6 श्रमिक अनुपस्थित थे।
श्रमिकों को पूरा काम करने के निर्देश
इसी प्रकार ग्राम खेडीराम के खेजडा वाले नाडा कार्य पर 82 श्रमिक, बबेरवालों का नाडा में 71, बडीवालों का नाडा सामोता का बास में 89 श्रमिक उपस्थित मिले। मनरेगा कार्यस्थलों पर सभी श्रमिकों को मास्क लगाने व सोशल डिस्टेंस का पालन करने को कहा गया। टास्क के अनुसार श्रमिकों को पूरा काम करने के निर्देश दिए गए।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो