scriptJaipur rural : अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग खिलाड़ी बराला ने अपनी शारीरिक कमजोरी को ही बनाया ताकत | International Divyang player Barala made weakness his strength | Patrika News

Jaipur rural : अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग खिलाड़ी बराला ने अपनी शारीरिक कमजोरी को ही बनाया ताकत

locationबस्सीPublished: Sep 12, 2019 08:40:03 pm

Submitted by:

Satya

दिव्यांग खिलाड़ी रामसिंह बराला दिव्यांग रत्न अवार्ड से होंगे सम्मानित

sp

Jaipur rural : अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग खिलाड़ी बराला ने अपनी शारीरिक कमजोरी को ही बनाया ताकत

अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग खिलाड़ी बराला ने कमजोरी को ही बनाया अपनी ताकत

दिव्यांग खिलाड़ी रामसिंह बराला दिव्यांग रत्न अवार्ड से होगा सम्मानित

मुरलीपुरा पंचायत के रानीपुरा गांव निवासी है दिव्यांग खिलाड़ी बराला

शाहपुरा/अमरसर.
शाहपुरा की क्षेत्र की मुरलीपुरा ग्राम पंचायत के रानीपुरा गांव स्थित बराला की सागर ढाणी निवासी अंतरराष्ट्रीय स्तर के दिव्यांग खिलाड़ी रामसिंह बराला को दिव्यांग रत्न अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा।

अंतरराष्ट्रीय स्तर के दिव्यांग खिलाड़ी बराला को 22 सितंबर को श्रीमहावीर दिगंबर जैन सभागार भवन जयपुर में उम्मीद फाउंडेशन की ओर से आयोजित होने वाले राष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रम में यह अवार्ड दिया जाएगा।
दिव्यांग खिलाड़ी बराला ने क्रिकेट व शूटिंग वालीबॉल में खेलों में कई मैडल मैडल प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। बराला बचपन से दिव्यांग है, इसके बावजूद उन्होंने कभी हौंसला नहीं हारा और आगे बढ़ते रहे। इस शारीरिक कमजोरी को ही उन्होंने बपनी ताकत बनाया और अपनी रुचि के मुताबिक खेलों में आगे बढऩे का फैसला लिया।

खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर वर्ष 2018 में खेल दिवस पर तत्कालीन सांसद व नवनियुक्त राज्यपाल भी सम्मानित कर चुके हैं।

किसान का बेटा है खिलाड़ी बराला

बराला की सागर ढाणी निवासी अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी रामसिंह बराला के पिता भगवान सहाय बराला किसान है। रामसिंह बचपन से ही दिव्यांग है।
खेलों में कई जगह लहराया परचम

खिलाड़ी राम सिंह बराला वर्ष 2016 में भारत बांग्लादेश -श्रीलंका की त्रिकोणीय क्रिकेट सीरीज के दौरान देश की अंतर्राष्ट्रीय टीम में चुने गए। जिसमें बांग्लादेश और भारत की टीम संयुक्त रूप से विजेता घोषित की गई थी। बराला मलेशिया में आयोजित क्रिकेट शृंखला में विजेता रही भारतीय टीम के सदस्य रहे है। राम सिंह बराला ने मई, 2014 – 15 में नेशनल शूटिंग वालीबॉल प्रतियोगिता में भी गोल्ड मेडल जीता था।

फेसिंग तलवारबाजी में भी आजमाया हाथ

खिलाड़ी बराला ने क्रिकेट व शूटिंग के साथ ही वर्ष 2015 में फेसिंग तलवारबाजी में भी छत्तीसगढ़ में आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में प्रथम रहकर गोल्ड मैडल प्राप्त किया था।
इसके अलावा वर्ष 2019 में जैवलिन थ्रो में भी प्रथम रहकर गोल्ड मैडल प्राप्त किया व शूटिंग वालीबॉल में तृतीय स्थान पर रहकर ब्रांज मेडल प्राप्त किया।


इधर, खिलाड़ी राम सिंह के दिव्यांग रत्न अवॉर्ड के लिए चयनित होने पर अमरसरवाटी क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों व ग्रामीणों में खुशी की लहर है। क्षेत्रवासियों ने खुशी जताई।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो