scriptजयपुर हादसा : मां का इकलौता सहारा, बहन-भाइयों का प्यार छीना | Jaipur accident on the highway, Families ravaged | Patrika News

जयपुर हादसा : मां का इकलौता सहारा, बहन-भाइयों का प्यार छीना

locationबस्सीPublished: Nov 14, 2019 08:23:49 pm

Submitted by:

Surendra

मनोहरपुर- दौसा राष्ट्रीय राजमार्ग पर शिवपुरी के पास हादसा
 

जयपुर हादसा : मां का इकलौता सहारा, बहन-भाइयों का प्यार छीना

जयपुर हादसा : मां का इकलौता सहारा, बहन-भाइयों का प्यार छीना

मनोहरपुर. स्थानीय थाना क्षेत्र में मनोहरपुर- दौसा नेशनल हाइवे के शिवपुरी के पास कार की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। वहीं भीड़ एकत्र होने से करीब 10 मिनट तक यातायात रैंग-रैंग कर चला। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को जब्त कर लिया।
हैड कांस्टेबल रामू सिंह ने बताया कि मनोहरपुर- दौसा नेशनल हाईवे पर स्थित शिवपुरी के पास कार एवं बाइक में जोरदार आमने सामने की टक्कर हो गई। हादसें में मनोहरपुर निवासी बाइक सवार राकेश रैगर एवं नंदकिशोर उर्फ गैड़ा सैन घायल हो गए। वहीं दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। घायलों को एंबुलेंस की सहायता से निम्स अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पोस्टमार्टम कराकर शव को परिजनों को सौंप दिया। जैसे ही दोनों युवकों के शव उनके घर पर पहुंचे। घर में कोहराम मच गया। लोगों के मुंह से एक ही शब्द निकल रहे थे कि मनोहरपुर-दौसा हाइवे कितने परिवारों के लाल छीनेगा।
मां का सहारा भी छीना

जानकारी के अनुसार ये दोनों जने बाइक से मनोहरपुर से भिखावाला ग्राम में किसी मकान की नींव खोदने जा रहे थे। मृतक राकेश के पिता रामस्वरूप बेनीवाल की भी करीब 24 वर्ष पहले सड़क हादसें में मौत हुई थी। यह अपने परिवार में इकलोती संतान था। इसकी विधवा मां मोहनी देवी और स्वयं मजदूरी का कार्य करके अपना जीवन यापन करते थे। मृतक अविवाहित था। विधवा मां के जीवन का एकमात्र सहारा भी सड़क हादसे ने छीन लिया।
4 भाई-बहनों में सबसे बड़ा था नंदकिशोर

हादसें में मृतक नंदकिशोर अपने चार भाई-बहनों में सबसे बड़ा था। इसके पिता नारायण भी क्षौरकारी का कार्य करते है। वहीं दूसरे नंबर की बहन पार्वती, तीसरे भाई अभिषेक और चौथी बहन कविता है। अपने परिवार के भरण पौषण में मदद करने के लिए मजदूरी का कार्य करता था।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो