scriptजयपुर महाखेल-2019 का आगाज….पहले चरण में पंचायत स्तर पर हुई दौड़ व रस्साकसी प्रतियोगिताएं | Patrika News

जयपुर महाखेल-2019 का आगाज….पहले चरण में पंचायत स्तर पर हुई दौड़ व रस्साकसी प्रतियोगिताएं

locationबस्सीPublished: Feb 13, 2019 01:53:17 pm

Submitted by:

Satya

 
-जयपुर ग्रामीण लोकसभा क्षेत्र में 317 स्थानों पर हुई प्रतियोगिताएं

sp

जयपुर महाखेल-2019 का आगाज….पहले चरण में पंचायत स्तर पर हुई दौड़ व रस्साकसी प्रतियोगिताएं


शाहपुरा।

केन्द्रीय मंत्री व जयपुर ग्रामीण सांसद राज्यवर्धन राठौड़ के प्रयास से जयपुर महाखेल-2019 के तहत जयपुर ग्रामीण क्षेत्र में विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आगाज हुआ। जिसमें लड़के-लड़कियों की दौड़ व रस्साकसी खेल हुए। प्रतियोगिताओं में खिलाडिय़ों ने उत्साह से भाग लेकर दमखम दिखाया।
प्रतियोगिता के प्रथम चरण में जयपुर ग्रामीण लोकसभा क्षेत्र में ग्राम पंचायत स्तर पर 317 स्थानों पर दौड़ व रस्साकसी प्रतियोगिताएं आयोजित हुई। जिसमें लड़के, लड़कियों की 100 मीटर दौड़, लड़कियों की 1500 मीटर दौड़, लड़कों की 3 हजार मीटर दौड़ व रस्साकसी खेल प्रतियोगिताएं शामिल थे।
महाखेल के सह संयोजक पूर्व प्रधान रघुवीर सिंह चौधरी ने बताया कि जयपुर ग्रामीण लोकसभा क्षेत्र की सभी 8 विधानसभाओं शाहपुरा, विराटनगर, कोटपूतली, बानसूर, आमेर, जमवारामगढ़, झोटवाड़ा व फुलेरा में 317 स्थानों पर खेत प्रतियोगिताएं हुई। प्रथम चरण में विजेता रहे प्रतियोगी अब दूसरे चरण में उपखण्ड स्तर पर खेलेंगे।
शाहपुरा कस्बे के पास ग्राम शेरपुरा, खोरी स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के खेल मैदान में दौड़ एवं रस्साकसी प्रतियोगिता का सरपंच रेखा कुमावत के मुख्य आतिथ्य में उदघाटन हुआ। अध्यक्षता प्रधानाचार्य भरतमल माली ने की। कोच राजनारायण यादव एवं शारीरिक शिक्षक जगदीश ढबास ने बताया कि इस दौरान बालक वर्ग की 100 मीटर दौड़ में दीपक योगी प्रथम व विजय यादव द्वितीय रहे। बालिका वर्ग में लक्ष्मी गुर्जर प्रथम, तन्नू शेखावत दूसरे स्थान पर रही। महिला वर्ग की 1500 मीटर दौड़ में सुनीता गुर्जर प्रथम, अनिता गुर्जर द्वितीय स्थान पर रही।
इसी प्रकार क्षेत्र के रामपुरा गांव में जयपुर महाखेल के तहत रस्साकशी प्रतियोगिता हुई। जिसमें युवाओं ने उत्साह से भाग लिया। इस दौरान चेतन शर्मा, श्याम लाल शर्मा, संदीप शर्मा, मनोज कुमार मीणा, अनिल जांगिड़, हरिराम रावत, योगेश, दीपक रावत, रामसिंह ठेकेदार समेत कई लोग मौजूद थे।
राडावास। समीप ग्राम मारखी में भाजपा देहात अमरसर अध्यक्ष प्रभु दयाल यादव की अध्यक्षता में जयपुर महा खेल के तहत दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इस दौरान उन्होंने कहा खेल प्रतियोगिताओं के आयोजनों से आपसी समन्वय बढ़ता है। इस दौरान रामजी लाल मीणा, घनश्याम गठाला ने बताया कि प्रतियोगिता में 100 मीटर दौड़ में मनोज व संजय यादव, 3000 मीटर में राजेंद्र गठाला, सुरेंद्र निठारवाल महिला वर्ग में उगंता गठाला व किरण यादव विजेता रही
इसी प्रकार ग्राम देवीपुरा के पीपलोद में जयपुर महाखेल के तहत दौड़ प्रतियोगिता हुई। भाजपा किसान मोर्चा महामंत्री जयराम सराधना ने बताया कि 100 मीटर दौड में सुरेंद्र गुर्जर प्रथम, विजेंद्र गुर्जर द्वितीय, 1500 मीटर में सुशीला गुर्जर प्रथम, निशा गुर्जर द्वितीय, 3 हजार मीटर दौड़ में राकेश गुर्जर प्रथम व बाबूलाल दूसरे स्थान पर रहे। इसी प्रकार ग्राम पंचायत खोरी के शेरपुरा स्थित राउमावि खेल मैदान पर मंगलवार को ३ हजार मीटर दौड़ व रस्साकशी प्रतियोगिता हुई।
इधर, भाजपा के सुनील बिहाजर व गुड्डू सैनी ने बताया कि कोच पूरण यादव के निर्देशन में शाहपुरा खेल स्टेडियम में भी दौड़ एवं रस्साकशी प्रतियोगिता हुई। महिला वर्ग 100 मीटर दौड़ में सीमा ढबास प्रथम व पूनम प्रजापति द्वितीय, पुरूष वर्ग 100 मीटर में अजय भडाणा प्रथम व महेश ढबास द्वितीय, 1500 मीटर में ममता जाट प्रथम व सुमन गुर्जर द्वितीय, 3 हजार मीटर दौड़ में सुनील ढबास प्रथम व राकेश पलसानियां द्वितीय रहे। रस्साकशी में अल्केश पलसानियां, बजरंगलाल गुर्जर, कमलेश ढबास, नरेंद्र ढबास, अमरसिंह चांवला, राजेंद्र रोलानिया, मनीष गौरा, महिपाल गौरा की टीम प्रथम रही। इसी प्रकार कांट में भी प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। मंडल महामंत्री कैलाश रोलानियां व कोच बिरदूराम जाट ने बताया कि 100 मीटर दौड़ में मंगल रोलानियां प्रथम, अभिजीत रोलानियां द्वितीय, 3 हजार मीटर दौड़ में सुरेश मीणा प्रथम, छोटूराम योगी दूसरे स्थान पर रहे।

दूसरे चरण की प्रतियोगिता १६ से

प्रथम चरण में पंचायत स्तर पर विजेता रहे खिलाड़ी अब दूसरे चरण में उपखण्ड स्तर पर खेलेंगे। दूसरा चरण 16 फरवरी से शुरू होगा। महाखेल के सह संयोजक पूर्व प्रधान रघुवीर सिंह चौधरी ने बताया कि जयपुर ग्रामीण लोकसभा क्षेत्र की आठ विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायतों, नगरपालिका एवं जयपुर नगर निगम के आठ वार्डों में दौड़ व रस्साकसी प्रतियोगिताएं हुई। जिसमें दौड़ में प्रथम व द्वितीय विजेता तथा रस्साकशी में विजेता रही टीमें दूसरे चरण में खेलेगी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो