scriptगणपति की जयपुर में बनी विश्व की पहली थ्रीडी प्रतिमा, मुंंबई की एक्जीबिशन में लगेगी | Jaipur Rural 3 D Ganpati | Patrika News

गणपति की जयपुर में बनी विश्व की पहली थ्रीडी प्रतिमा, मुंंबई की एक्जीबिशन में लगेगी

locationबस्सीPublished: Dec 09, 2019 11:37:14 pm

Submitted by:

Arun sharma

मुम्बई में होगा अनावरण. .विश्व की पहली थ्रीडी प्रतिमा बनाने का दावा
 

गणपति की जयपुर में बनी विश्व की पहली थ्रीडी प्रतिमा, मुंंबई की एक्जीबिशन में लगेगी

गणपति की जयपुर में बनी विश्व की पहली थ्रीडी प्रतिमा, मुंंबई की एक्जीबिशन में लगेगी

जयपुर। बगरू. राजधानी जयपुर के निकट बगरू गणेशजी की प्रतिमा विशाल 1000 वर्ग फुट के थ्रीडी प्रिंटर पर बनाई है। इस प्रतिमा का अनावरण मुंबई के गोरेगांव स्थित बॉम्बे एक्जीबिशन सेंटर में 11 दिसम्बर को किया जाएगा। कंपनी के संस्थापक आकाश ने बताया कि आने वाले समय में अधिकतर वस्तुएं थ्रीडी तकनीक से ही बनाई जाएंगी। यह संभवतया पहली थ्रीडी प्रतिमा है। इस प्रतिमा का प्रथम पूजन बगरू स्थित कार्यालय में हुआ। इस दौरान बगरू इंडस्ट्रीयल एसोसिएशन के अध्यक्ष राजकुमार अग्रवाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष आशुतोष देवड़ा, संयुक्त सचिव अनिल पोद्दार तथा कार्यकारिणी सदस्य रमेश रोहितवाल उपस्थित रहे।
थ्रीडी प्रिंटिंग विधि में परत दर परत मैटेरियल बिछाकर एक त्रि-आयामी वस्तु बनाई जाती है। यहां विशाल 1000 वर्ग फीट के थ्रीडी प्रिंटर का निर्माण हुआ है, जिससे कार, ड्रोन, घर आदि बनाए जा सकते हैं। इसमे खासियत ये है कि इससे वस्तु बनाने में शारीरिक श्रम या कला की आवश्यकता नहीं है। यह काम कम्प्यूटर के माध्यम से होता है। इसी थ्रीडी प्रिंटर पर सर्वप्रथम गणेशजी की प्रतिमा बनाई गई है। जिसकी ऊंचाई 10 फीट, चौड़ाई 5 फीट है। वहीं प्रतिमा का वजन 165 किग्रा है।इसमें पारदर्शी प्लास्टिक का उपयोग किया गया है। इसे बनाने में तीन दिन का समय लगा है।
ये हैं खूबियां
यहां विशाल 1000 वर्ग फीट के थ्रीडी प्रिंटर का निर्माण हुआ है, जिससे कार, ड्रोन, घर आदि बनाए जा सकते हैं। इसमे खासियत ये है कि इससे वस्तु बनाने में शारीरिक श्रम या कला की आवश्यकता नहीं है। यह काम कम्प्यूटर के माध्यम से होता है। इसी थ्रीडी प्रिंटर पर सर्वप्रथम गणेशजी की प्रतिमा बनाई गई है। जिसकी ऊंचाई 10 फीट, चौड़ाई 5 फीट है। वहीं प्रतिमा का वजन 165 किग्रा है।इसमें पारदर्शी प्लास्टिक का उपयोग किया गया है। इसे बनाने में तीन दिन का समय लगा है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो