scriptजयपुर ग्रामीण : सात फेरों के बाद दूल्हा-दुल्हन के घर पहुंचने का बेसब्री से हो रहा था इंतजार, आई मौत की खबर | Jaipur Rural : After seven rounds, the bridegroom was expecting to rea | Patrika News

जयपुर ग्रामीण : सात फेरों के बाद दूल्हा-दुल्हन के घर पहुंचने का बेसब्री से हो रहा था इंतजार, आई मौत की खबर

locationबस्सीPublished: Jun 27, 2019 04:46:20 pm

Submitted by:

Satya

 
-गांव में दूसरे दिन भी पसरा रहा सन्नाटा
-यमदूत बने बजरी से भरे ट्रेलर ने मारी टक् कर, दूल्हे की मौत

sp

जयपुर ग्रामीण : सात फेरों के बाद दूल्हा-दुल्हन के घर पहुंचने का बेसब्री से हो रहा था इंतजार, आई मौत की खबर

-चंद मिनटों में खुशियां बदली मातम में, नायन कस्बे में पसरा सन्नाटा

शाहपुरा।


बेटे की शादी को लेकर जिस घर में पिछले कई दिन से खुशियां छायी हुई थी, वहां अब मातम पसरा हुआ है। परिजन व रिश्तेदार दूल्हा-दुल्हन के घर आने पर स्वागत की जोर शोर से तैयारियां कर उनके आने का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे, लेकिन नियती को कुछ और ही मंजूर था।
हादसे की खबर से सारी तैयारियां और खुशियां चंद मिनटों में मातम में तब्दील हो गई। परिजनों व रिश्तेदारों का रो-रोकर बुरा हाल हो रहा है। माता-पिता की आंखों से आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे। पिता गोकुल प्रसाद बार बार अपने बेटे का नाम लेकर बेसुध हो रहे है।
घटना के दूसरे दिन भी गांव में सन्नाटज्ञ पसरा हुआ है। जिसने भी चौमूं के जैतपुरा में बुधवार सुबह हुए इस दर्दनाक हादसे की खबर सुनी, उसी की आंखों से आंसू बह निकले।

इस दर्दनाक हादसे में सात फेरों के बाद दुल्हन को लेकर कार से अपने घर लौट रहे नायन कस्बा निवासी नवविवाहित दूल्हे अजय कुमार मीणा की मौत हो गई और दुल्हन सुनीता, दूल्हे के जीजा तथा दो बहिनें गंभीर रूप से घायल हो गए। जिनको चौमूं के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
हादसे की सूचना मिलते ही दूल्हा-दुल्हन के आने का इंतजार कर रहे परिजन व रिश्तेदार सन्न रह गए। हादसे की खबर से समूचे नायन गांव में शोक की लहर है। चारों तरफ सन्नाटा सा पसरा हुआ है।
घर पहुंचने से पहले पहुंची दूल्हे की मौत की खबर

उल्लेखनीय है कि नायन कस्बा निवासी गोकुल प्रसाद मीणा के पुत्र अजय कुमार मीणा की मंगलवार को शादी थी। मंगलवार दोपहर को बारात नायन से अजमेर गई थी और सात फेरों के बाद बुधवार सुबह दूल्हा अजय कुमार मीणा अपनी दुल्हन को लेकर अजमेर से जयपुर होते नायन गांव लौट रहे थे। उनके साथ कार में उनके जीजा और दो बहिनें भी थी।
यहां जयपुर- चौमूं हाइवे पर जैतपुरा के पास बजरी से भरा टे्रलर कार के आगे चल रहा था। जिसका पीछा परिवहन विभाग का उडऩ दस्ता कर रहा था। उडऩ दस्ते के चालक ने टे्रलर के आगे जाकर रुकने का इशारा किया तो टे्रलर चालक ने अचानक से बे्रक लगा दिए, जिससे पीछे आ रही दुल्हे की कार टे्रलर मे जा घुसी। हादसे में दूल्हा अजय कुमार मीणा की मौके पर ही मौत हो गई तथा उसकी बहन ज्योती मीणा व रितू मीणा और उसके जीजा ओम प्रकाश मीणा गंभीर रूप से घायल हो गए। दुल्हन के भी चोट आई है।
वहां मौजूद लोगों ने घायलों को चौमंू के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उपचार जारी है। बुधवार दोपहर को शव घर पहुंचने पर सैंकड़ों लोगों ने गमगीन मौहाल में अजय कुमार अंतिम संस्कार किया।

बाल-बाल बची दुल्हन

हादसे में दुल्हन सुनीता बाल बाल बच गई। उसको प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। वहीं, दुल्हे के जीजा और बहिनों का उपचार जारी है।

घर में चल रही थी स्वागत की तैयारी, चंद मिनटों में मचा कोहराम

इधर, ग्राम नायन में मीणों का मोहल्ला स्थित दुल्हे के घर में पिछले कई दिन से खुशी का माहौल था। सुबह से परिवार, रिश्तेदार और मोहल्ले की महिलाएं और अन्य परिजन नई बहु के स्वागत की तैयारियों में जुटे हुए थे।
सभी लोग उनके घर आने का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। जैसे ही उनको दुर्घटना की सूचना मिली तो पूरे मोहल्ले में कोहराम मच गया। महिलाओं को पडौसियों और रिश्तेदारों ने संभाला।

8 माह पहले ही लगी थी नौकरी
जानकारी के अनुसार मृतक अजय कुमार मीणा 8 भाई-बहिनों में तीसरे नम्बर का था। उसके दो भाई बड़े है और एक छोटा है। छोटा भाई अभी पढाई कर रहा है। करीब आठ माह पहले ही अजय का शिक्षा विभाग में वरिष्ठ अध्यापक के पद पर चयन हुआ था। वह बाड़मेर जिले में वरिष्ठ अध्यापक था। उसके पिता गोकुल प्रसाद मीणा आयुर्वेद विभाग में कम्पाउंडर पद से सेवानिवृत हुए है। सरकारी नौकरी लगने के बाद परिजनों ने अब उसकी अमजेर निवासी एलडीसी सुनीता से शादी तय की थी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो