विकसित उन्नत किस्मों का प्रदर्शन
विवि के कुलपति डॉ. जेएस सन्धू ने बताया कि इस अवसर पर विवि द्वारा विकसित सभी तकनीकियों का प्रदर्शन व भ्रमण का कार्यक्रम भी होगा। विवि द्वारा विकसित उन्नत किस्मों का प्रदर्शन व बीज भी किसानों को उपलब्ध कराया जाएगा। किसानों को विवि के वर्षा जल संग्रहण हेतु बनाए हुए पौण्ड, मछली पालन, मधुमक्खी पालन, बकरी पालन, मुर्गी पालन, डेयरी,वर्मी कम्पोस्ट, आर्गेनिक इकाइयों का भ्रमण कराया जाएगा।

नवीन कृषि तकनीकियों की पुस्तकें मिलेगी
राज्य के कृषक समुदाय को कृषि की नई तकनीकियों के बारे में जानकारी प्राप्त हो इसके लिए विवि के कृषि विज्ञान केन्द्रो के साथ साथ राज्य के कई संगठनो, संस्थानों, पुस्तक विक्रेता, इनपुट एजेन्सियां, एवं किसानों को नवीन कृषि तकनीकियों की पुस्तके भी उपलब्ध कराई जाएगी। मेले के दौरान तकनीकि सत्र भी चलेगा। जिसमें विवि के वैज्ञानिकों द्वारा किसानों के सामने आने वाली समस्याओं के बारे में जानकारी प्राप्त कर उनका निदान भी हो सकेगा।

विवि प्रशासन जुटा तैयारी में
इस दौरान किसानों को राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न स्कीमों के बारे में भी जानकारी प्रदान की जाएगी, जिससे किसान उनका समय-समय पर लाभ ले सके। कार्यक्रम में किसानों को उनकी प्रदर्शित उन्नत फ सल, फ ल आदि के प्रदर्शन पर पुरस्कार भी प्रदान किया जाएगा। कुलपति के नेतृत्व में विवि प्रशासन मेले के सफल आयोजन के लिए तैयारियों में जुटा हुआ है। कुलपति स्वयं इसकी मोनिटरिंग कर रहे है।