scriptआसमान में इठलाई रंग बिरंगी पतंग, वो काटा का गूंजा शोर | kite fastival | Patrika News

आसमान में इठलाई रंग बिरंगी पतंग, वो काटा का गूंजा शोर

locationबस्सीPublished: Jan 14, 2019 09:03:55 pm

Submitted by:

Arun sharma

आसमान में इठलाई रंग बिरंगी पतंग, वो काटा का गूंजा शोरजयपुर। जिले के ग्रामीण इलाके में सोमवार को मकर संक्रान्ति धूमधाम से मनाई गई। शाहपुरा, विराटनगर,बस्सी, चाकसू में जहां लोगों ने पतंग उड़ाकर पर्व मनाया वहीं कोटपूतली व पावटा क्षेत्र में कंचे खेलकर लोगों ने संक्रान्ति का त्योहार मनाया। विराटनगर के आसपास के क्षेत्र में सोमवार को मकर संक्राति पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर लोगों ने मंदिरों में दानपुण्य किया और जरुरतमंदों को कपड़े एवं खाद्य सामग्री बांटी। कस्बे युवा एवं बच्चे सुबह से ही पंतगबाजी में मशगूल रहे। दिन भर छतों पर पतंगबाजी करने वालों का डेरा जमा रहा। चारों और वो काटा का शोर गूंजता रहा। आसमान में रंग बिरंगी पतंगें इठलाती रही।

kk

आसमान में इठलाई रंग बिरंगी पतंग, वो काटा का गूंजा शोर


आंतेला.कस्बे सहित आसपास के गांवों में सोमवार को मकर संक्रान्ति पूरे उत्साह के साथ मनाई। इस अवसर पर मंदिरों में विग्रह की पूजा-अर्चना की। वहीं लोगों ने वस्तुए दान कर गायों को चारा व गुड़ खिलाकर पुण्य कमाया। इस मौके पर क्षेत्रवासियों ने छतों पर दिनभर वो काटा, वो मारा के शोर के बीच पतंगबाजी की। महिलाओं ने बुर्जर्गों को नये परिधान भेट किए और आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान कई जगह कुश्ती दंगल, कबड्डी व अन्य खेलों का आयोजन हुआ। इसमें ग्रामीण तबके के कई पहलवानों ने जोर अजमाया।
चन्दवाजी. कस्बे सहित क्षेत्र में सोमवार को मकर संक्रान्ति पर्व हर्षोल्लास से मनाया गया। इस अवसर पर सूर्य उपासना कर पूजा अर्चना की गई। महिलाओं ने दान पुण्य कर आशीर्वाद लिया। बच्चों व बुजुर्गों ने दिनभर पतंगबाजी का आनंद लिया। लोग छतों पर ही डटे रहे। दिनभर वो काटा का शोर गूंजता रहा।
अजीतगढ़. कस्बे सहित क्षेत्र में सोमवार को दान पुण्य का पर्व हर्षोउल्लास व उमंग के साथ मनाया गया। इस अवसर पर भोर होते ही दान पुण्य का दौर शुरू हो गया। श्री कृष्ण गौशाला सहित क्षेत्र की अन्य गौशालाओं व धार्मिक स्थलों पर श्रृदालुओं की भीड़ रही। लोगों ने जमकर दान पुण्य किया। मकर संक्राति पर पंतगबाजी का लुफ्त उठाने लोग सुबह से छतों पर पहुंच गए। लोगों ने संगीत के साथ दिनभर पतंगबाजी का लुफ्त उठाया। दिनभर वो काटा का शोर गूंजता रहा। आसमान में रंग बिरंगी पतंगों के साथ फिल्म स्टार, राजनेताओं, बच्चों के कार्टूनों की पतंगें छाई रही। मकर संक्रांति पर कस्बे के बाजारों में पतंगों की दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ रही। बाजारों में लोगों ने जमकर पतंग, मांझा, डोर कर खरीदारी की। इस अवसर पर महिलाओं ने दान पुण्य किया।
चाकसू. क्षेत्र में सोमवार को मकर संक्रान्ति का पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान लोग सुबह से ही धार्मिक कार्यो में व्यस्त रहे। लोगों ने गायों को हरा चारा खिलाकर पुण्य कमाया। वहीं दिन भर लोगों ने बुजुर्गो को कपड़े पहनाकर आशीर्वाद लिया। वहीं शहर छतों पर नजर आया। बच्चों सहित बड़ों व महिलाओं ने जमकर पतंगबाजी का आनन्द लिया। हवाओं ने भी पतंगबाजों का साथ दिया। डीजे व लाउडस्पीकरों से शोर-शराबे के बीच युवा पतंगबाजी में मशगुल रहे। इस दौरान लोगों ने गजक, फीणी आदि का लुत्फ लिया। देर शाम तक लोग छतों पर जमा रहे। इस दौरान बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा। पतंगों की दुकानों पर भीड़ रही। क्षेत्र में मंगलवार को भी दंगल के नाम से पतंगबाजी का दौर रहेगा।
बांसखोह. मकर संक्रान्ति के पर्व पर बच्चों एवं युवाओं ने जमकर पतंगबाजी का लुफ्त उठाया। वो काटा एवं डीजे की धुनों के बीच युवा दिनभर पतंगबाजी में व्यस्त रहे। हवा के साथ देने से लोगों ने जमकर पतंगबाजी का आनन्द लिया। महिलाएं भी पतंगबाजी का लुफ्त उठाने में पीछे नहीं रही। छतों पर महिलाओं ने भी जमकर पतंगबाजी की।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो