scriptयहां बिकती 8 बजे बाद भी शराब | Liquor sold here even after 8 o'clock | Patrika News

यहां बिकती 8 बजे बाद भी शराब

locationबस्सीPublished: Oct 20, 2020 08:12:36 pm

Submitted by:

Gourishankar Jodha

ले रहे मनमाना मूल्य, ठेके के शटर के नीचे से बेच रहे, जिम्मेदार आबकारी विभाग इसे नजरअंदाज कर रहा है

यहां बिकती 8 बजे बाद भी शराब

यहां बिकती 8 बजे बाद भी शराब

कानोता। थाना इलाके में रात 8 बजे बाद भी कई ठेकों पर शराब की बिक्री होती नजर आ रही है। वो भी अंकित मूल्य से कहीं ज्यादा। वहीं जिम्मेदार आबकारी विभाग इसे नजरअंदाज कर रहा है।
जानकारी के मुताबिक राज्य सरकार द्वारा रात्रि 8 बजे तक ही ठेकों पर शराब बिक्री का समय निर्धारित किया गया है। लेकिन इलाके में इसके बाद भी कई ठेकों पर शराब बेची जा रही है। इन ठेकों पर शटर के नीचे से शराब बिक रही है।
शटर को जरा सा खोल कर रखते

पूरे शटर को नीचे कर जरा सा खोल कर रखते हैं। जैसे ही कोई ग्राहक आता है, तो उसे शटर को थोड़ा ऊंचा कर शराब थमा देते हैं। वहीं, साथ ही रात आठ बजे बाद आने वालों को इसका मूल्य भी ज्यादा देना पड़ता है। जैसे ही गश्त या थाने की गाड़ी आती है, तो शटर को पूरा गिराकर लाइट तक बंद कर लेते हैं। इससे देखने वालों को ठेेका बंद लगता है।
इनका कहना है
नियमानुसार ठेका बंद होने का समय 8 बजे है। अगर कानोता इलाके में कही भी 8 बजे बाद शराब बिक्री होना या इस संबंध में शिकायत मिलती है तो उसकी जांच कर सही पाए जाने पर ठेका संचालक के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी।
नरपत सिंह, आबकारी निरीक्षक, कानोता

ट्रेंडिंग वीडियो