एग्जिट पोल की मानें तो कांग्रेस को 62 से 71 तक सीटें तथा आप को 42 से 51 सीटें मिलती दिख रही हैं। वहीं अकाली दल और बीजेपी का सूपड़ा साफ हो गया है, गठबंधन को 4 से 7 सीटें मिल रही हैं।
देखें किसे कितनी सीटें कांग्रेस: 62-71 सीटें आप+ : 42-51 सीटें अकाली दल+बीजेपी: 4-7 सीटें अन्य – 2 सीटें किसको कितने प्रतिशत वोट आप+ : 33.5% कांग्रेस: 36%
अकाली दल+बीजेपी: 17% अन्य – 13.5% —सी-वोटर सर्वे के मुताबिक आम आदमी पार्टी को दिल्ली के बाद अब पंजाब की सत्ता मिल सकती है। 117 सीटों वाली विधानसभा में केजरीवाल की पार्टी को 63 सीटें मिल सकती हैं, जबकि कांग्रेस को 45 सीटों पर ही संतोष करना पड़ सकता है। वहीं, अकाली दल और बीजेपी को सत्ता विरोधी लहर का सामना करते हुए 9 सीटों पर ही सिमटना पड़ेगा।
वोट का पर्सेंट- -दोआब क्षेत्र में कांग्रेस को सबसे ज्यादा 43.9 पर्सेंट वोट मिलने की उम्मीद है। -‘आप’ को 27.7 पर्सेंट वोट हासिल हो सकते हैं -अकाली+बीजेपी को 22.4 पर्सेंट वोट ही मिलने की उम्मीद है।
पंजाब में 4 फरवरी को कुल 117 सीटों के लिए मतदान हुआ। पंजाब के अंदर कुल 78.6% रिकॉर्ड मतदान हुआ था। पंजाब में 9 फरवरी को 48 पोलिंग बूथों पर दोबारा मतदान हुआ था। इन सीटों पर ईवीएम की खराबी की वजह से दोबारा मतदान हुआ था।