scriptMakar Sankranti : गानों की धुन पर उड़ेगी पतंग | Makar Sankranti: Kites will fly to the tune of songs | Patrika News

Makar Sankranti : गानों की धुन पर उड़ेगी पतंग

locationबस्सीPublished: Jan 13, 2021 10:29:40 pm

Submitted by:

Gourishankar Jodha

मकर संक्रांति पर्व के अन्तर्गत महिलाएं करेंगे दान पुण्य, पतंगों के लिए दुकानों पर रही पूरे दिन भीड़

Makar Sankranti : गानों की धुन पर उड़ेगी पतंग

Makar Sankranti : गानों की धुन पर उड़ेगी पतंग

बडके बालाजी। क्षेत्र सहित आसपास के गांवों में गुरुवार को मकर संक्रांति का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। एक ओर लोग पतंग उड़ाने के लिए घरों की छतों पर गानो की धुन के साथ पतंगों को उड़ाने का आनन्द लेंगे, वही महिलाएं दान पुण्य करेगी।
मकर संक्रांति पर्व के अन्तर्गत बुधवार को पतंगों की दुकानों पर व बर्तनों की दुकानों पर दिन भर लोगों की भीड़ रही।गुरुवार को पर्व हर्षोउल्लास के साथ मनाया जाएगा।
महिला महाविद्यालय मनाया लोहड़ी-मकर संक्रांति पर्व
कस्बे में बेगस रोड़ पर स्थित बगरू महिला पीजी महाविद्यालय, बगरू शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय व बगरू महिला बीएबीइडी महाविद्यालय के सयुंक्त तत्वावधान में परिसर में स्वामी विवेकानंद स्मृति राष्ट्रीय युवा सप्ताह एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर के दूसरे दिन बुधवार को लोहड़ी व मकर संक्रांति पर्व मनाया गया।
यह रहे उपस्थित
इस दौरान महाविद्यालय प्रबंध समिति सचिव एलएल चलावरिया, अध्यक्ष रमेश चलावरिया, कोषाध्यक्ष सज्जन चलावरिया, प्राचार्य डॉ.मिथिलेश गुप्ता, डॉ.नीता गुरबानी व सुनीता भार्गव, अभिभावक प्रतिनिधि बन्नालाल चलावरिया तथा स्टापगण उपस्थित थे।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो