scriptभैरव मेले में घुड़ दौड़,अलगोजे की धुन व ढोलक की थाप… | Patrika News
बस्सी

भैरव मेले में घुड़ दौड़,अलगोजे की धुन व ढोलक की थाप…

8 Photos
6 years ago
1/8

कादेड़ा (चाकसू)। चाकसू तहसील के तामडिया में भरने वाला भैरवजी महाराज का मेला परवान पर रहा। इसमें दूर दराज से श्रद्धालु पहुंचे ओर बाबा के दर्शन कर मन्नत मांगी।

2/8

मेले में श्रद्धालुओं को लेकर प्रशासन की और से माकूल सुरक्षा व्यवस्था है। पुलिस प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद रहा। वहीं मेले में लोग गीत गाते हुए महिलाएं भी रंग-बिरंगे परिधानों में सज-धज कर पहुंची।

3/8

ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोग ढोलक और अलगोजे की धुन पर नाचते गाते बाबा के दरबार में पहुंचे। इस दौरान कई जगह समूह में बैठकर अलगोजो की धुन पर सांस्कृतिक प्रस्तुति देते नजर आए।

4/8

मेले में तामडिय़ा के अलावा कादेड़ा, खेजड़ी, हिंगोनिया, सुरिया, सुनारी, राहोली, निवाई, चाकसू, जयपुर, टोंक, दौसा, फागी, दूदू, रेनवाल तक के श्रद्धालुओं ने शिरकत की।

5/8

वहीं स्वयंसेवी संस्थाओं एवं राजस्थान स्काउट गाइड के कैडेट्स भी अपनी सेवाएं दी और मेला शांतिपूर्वक रहा। इस दौरान मेले में आए लोगों ने खरीदारी का भी लुत्फ उठाया।

6/8

मेले में घुड़दौड़ आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। जिसे देखने के लिए ग्रामीणों की भीड़ जुटी रही।

7/8

ऐसे में घुड़ दौड़ के दौरान प्रतिभागी एक दूसरे से आगे निकलने की हौड़ सी मची रही।

8/8

घुड़दौड़ के दौरान ग्रामीणों की भीड़ जुटी रही और अपने अपने प्रतिभागी का हौसला बढ़ाते नजर आए।
फोटो— अमित टांक,कादेडा (चाकसू)

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.