scriptMNREGA : अब पूरा काम-पूरा दाम अभियान | MNREGA: now full work-full-price campaign | Patrika News

MNREGA : अब पूरा काम-पूरा दाम अभियान

locationबस्सीPublished: Dec 15, 2020 11:41:27 pm

Submitted by:

Gourishankar Jodha

झोटवाड़ा पंचायत समिति में मनरेगा पूरा काम-पूरा दाम अभियान आज से

MNREGA

MNREGA

कालवाड़। पंचायत समिति झोटवाड़ा क्षेत्र में राज्य सरकार द्वारा महात्मा गांधी योजना तहत श्रमिकों को पूरा काम-पूरा दाम के उद्देश्य से अभियान 16 दिसम्बर बुधवार से शुरू होगा।
विकास अधिकारी डॉ. सुमन चौधरी ने बताया कि महात्मा गांधी मनरेगा योजना में श्रमिकों को पूरा काम पूरा दाम दिलवाने के लिए राज्य सरकारी के निर्देश पर 16 दिसम्बर से 15 फरवरी 2021 तक चार पखवाड़े तक पूरा काम-पूरा दाम अभियान चलाया जाएगा। इस मनरेगा के तहत वर्तमान में मजदूरी 220 रुपए प्रति दिवस निर्धारित है, लेकिन मजदूरों को टास्क कम होने के कारण पूरी मजूदरी नहीं पा रही है, इसलिए अभियान चलाया जाएगा।
सभागार में कार्यशाला आयोजित
कार्यक्रम को लेकर पंचायत समिति के सभागार में कार्यशाला आयोजित हुई। जिसे सभी पंचायतों के ग्राम विकास अधिकारी, कनिष्ठ सहायक व प्रथम पखवाड़े में चयनित ग्राम पंचायत भम्भौरी, सरनाचौड़, मंडाभोपावास, धानक्या के सरपंच, मेट, रोजगार सहायक आदि ने हिस्सा लिया। इस दौरान सहायक अभियंता मान सिंह शेखावत, अतिरिक्त विकास अधिकारी मुरारी पारीक, योगेन्द्र सिंह जादौन आदि उपस्थित थे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो