scriptमौसम अपडेट: बारिश के साथ गिरे बेर के आकार के ओले | Ole with rain,Rajasthan Weather,jaipur mousam news ,jaipur heat jaipur | Patrika News

मौसम अपडेट: बारिश के साथ गिरे बेर के आकार के ओले

locationबस्सीPublished: Mar 01, 2020 07:48:36 am

Submitted by:

Surendra

Rajasthan weather कोटपूतली कस्बे सहित आसपास के क्षेत्र में शनिवार रात को बारिश के साथ ओले गिरने से सर्दी ने फिर रंग दिखाया।

Rajasthan mousam बारिश के साथ गिरे बेर के आकार के ओले

Rajasthan mousam बारिश के साथ गिरे बेर के आकार के ओले

कोटपूतली. राजस्थान में कई जगहों पर अचानक मौसम का मिजाज बदल गया। शनिवार दोपहर बाद घने बादल छाए और तेज गर्जना के साथ बारिश शुरु हुई। बारिश के साथ कई स्थानों पर ओले भी गिरे। jaipur mousam कोटपूतली कस्बे सहित आसपास के क्षेत्र में शनिवार रात को बारिश के साथ ओले गिरने से सर्दी ने फिर रंग दिखाया। आसमान में शाम से बादल छाए हुए रहे। रात को बेर के आकार के ओले गिरने से राहगीों व दुपहिया वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। ओले गिरने से गेहूं की फसल को नुकसान बताया जा रहा है। झुंझुनूं और भरतपुर जिले में बारिश के साथ मटर के आकार के ओले गिरे। इससे फसलों में नुकसान की आंशका है।
तेज गर्जना के साथ बरसात

धौलपुर जिले में शनिवार को बेमौसम बरसात हुई तथा ओला गिरने से किसानों को भारी परेशानी हुई है। जिले में शनिवार को दोपहर बाद मौसम ने पलटी मारी। सरमथुरा इलाके के भरकूंजरा गांव में काफी समय तक मटर के आकार के ओले गिरे। इससे तापमान गिर गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले के खोखला एवं आंगई गांवों में भी तेज ओलावृष्टि हुई है। इससे फसल को भारी नुकसान की आंशका है। वहीं बाड़मेर में शनिवार को मौसम फिर बदला, सुबह से ही कोहरा छाया रहा। शहर के रेलवे स्टेशन व नेशनल हाइवे पर कोहरे छाया रहा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो