scriptकोरोना के बीच गांवों की सरकार का चुनावी बिगुल बजा, जयपुर जिले में चार चरणों में 14 पंचायत समितियों की 361 पंचायतों के होंगे चुनाव | panchayat election 2020 | Patrika News

कोरोना के बीच गांवों की सरकार का चुनावी बिगुल बजा, जयपुर जिले में चार चरणों में 14 पंचायत समितियों की 361 पंचायतों के होंगे चुनाव

locationबस्सीPublished: Sep 09, 2020 08:51:51 pm

Submitted by:

Satya

ग्रामीणों में उत्साह की लहर

कोरोना के बीच गांवों की सरकार का चुनावी बिगुल बजा, जयपुर जिले में चार चरणों में 14 पंचायत समितियों की 361 पंचायतों के होंगे चुनाव

कोरोना के बीच गांवों की सरकार का चुनावी बिगुल बजा, जयपुर जिले में चार चरणों में 14 पंचायत समितियों की 361 पंचायतों के होंगे चुनाव


शाहपुरा/कोटपूतली। राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से प्रदेश में शेष रही 3848 ग्राम पंचायतों में सरंपच व पंचों के चुनाव का कार्यक्रम घोषित करने के साथ ही गांवों की सरकार को चुनने को लेकर चुनावी बिगुल बज गया है। शेष रही पंचायत समितियों में पंचायत चुनाव चार चरणों में होगे। आयेाग ने अभी चुनावी चुनावी कार्यक्रम घोषित किया है, लोक सूचना 16 सितम्बर को जारी की जाएगी। घोषित कार्यक्रम के अनुसार जयपुर जिले की 14 पंचायत समिति क्षेत्रों में सरपंच व पंचों के चुनाव चार चरणों में होंगे। इस बार कोरोना संक्रमण को देखते सोशल डिस्टेंसिंग की पालना को लेकर मतदान का समय एक घण्टा बढाया गया है। अब एक मतदान केन्द्र पर 700 से अधिक मतदाता नहीं होगे। सरपंच का चुनाव ईवीएम से और पंच के चुनाव पहले की तरह मतपत्र से होंगे।
कोटपूतली में 38 पंचायतों के चुनाव तीसरे चरण में होंगे
एसडीएम सुनीता मीणा ने बताया कि पंचायत समिति की 38 ग्राम पंचायतों में चुनाव तीसरे चरण में 6 अक्टूबर को होंगे। इस क्षेत्र में पहले 31 ग्राम पंचायतें थी। पंचायतों के पुनर्गठन व सीमांकन के बाद ग्राम पंचायतों की संख्या बढ कर 38 हो गई और 362 वार्ड हो गए। तीसरे चरण के चुनाव मेें सरपंच के लिए २६ सितम्बर को नाम निर्देशन दाखिल किए जाएंगे। इनकी 27 सितम्बर को जांच होगी। इसी दिन योग्य उम्मीदवारों को चुनाव चिन्ह आंवटित किए जाएंगे। 6 अक्टूबर को सुबह 7.30 बजे से शाम 5.30 बजे तक मतदान होगा। इसी दिन परिणाम घोषित किए जाएंगे। इसके बाद 7 अक्टूबर को उप सरंपच का चुनाव होगा।
कोटपूतली में 171 बूथ बनाए
क्षेत्र की 38 ग्राम पंचायतों में चुनाव के लिए 171 बूथ बनाए गए है। इन बूथों पर एक लाख 27 हजार 793 मतदाता मतदान करंेगे। इनमें 67 हजार 597 पुरूष व 60 हजार 196 महिला मतदाता है। चुनाव शाखा प्रभारी रामवीर यादव ने बताया कि यदि किसी पात्र मतदाता का नाम मतदाता सूची में जुडऩे से रह गया हो तो एसे मतदाता लोक सूचना जारी होने से पहले 15 सितम्बर तक नाम जुड़वाने का आवेदन यहां तहसील परिसर में चुनाव कार्यालय में जमा करवा सकते है। चुनाव सम्बन्धित जानकारी के लिए यहां तहसील कार्यालय में नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है।
शाहपुरा में चौथे चरण में होंगे पंचायत चुनाव
शाहपुरा एसडीएम नरेन्द्र कुमार मीणा ने बताया कि शाहपुरा पंचायत समिति क्षेत्र की 37 ग्राम पंचायतों में चुनाव चौथे चरण में 10 अक्टूबर को होंगे। इस क्षेत्र में पहले 33 ग्राम पंचायतें थी। जो कि पंचायतों के पुनर्गठन व सीमांकन के बाद ग्राम पंचायतों की संख्या बढ कर 37 हो गई और 433 वार्ड हो गए। चौथे चरण में सरपंच के लिए 30 सितम्बर को नाम निर्देशनपत्र दाखिल किए जाएंगे। इसके बाद 1 अक्टूबर को जांच होगी। इसके बाद 10 अक्टूबर को सुबह 7.30 बजे से शाम 5.30 बजे तक मतदान होगा। इसी दिन परिणाम घोषित किए जाएंगे। इसके बाद 11 अक्टूबर को उप सरंपच का चुनाव होगा।
जिले में 361 पंचायत सरपंचों और 3621 वार्डपंचों का होगा चुनाव

प्रथम चरण में होंगे चुनाव—70 पंचायत सरपंचों और 700 वार्डपंचों के
दूसरे चरण में होंगे चुनाव—90 पंचायत सरपंचों और 952 वार्डपंचों के
तीसरे चरण में होंगे चुनाव–94 पंचायत सरपंचों और 902 वार्डपंचों के
चौथे चरण में होंगे चुनाव—107 पंचायत सरपंचों और 1067 वार्डपंचों के

प्रथम चरण के चुनाव 28 सितम्बर को होंगे
————–
पसं ग्रापं वार्ड
आंधी 26 250
किशनगढ़ रेनवाल 24 238
फागी 20 212
—————

द्वितीय चरण के चुनाव 3 अक्टूबर को होंगे
————-
पसं ग्रापं वार्ड
बस्सी 30 328
माधोराजपुरा 19 187
दूदू 19 205
जोबनेर 22 232
—————–
तृतीय चरण के चुनाव 6 अक्टूबर को होंगे
——————–
पसं ग्रापं वार्ड
कोटपूतली 38 362
जमवारामगढ़ 35 349
कोटखावदा 21 191
————

चतुर्थ चरण के चुनाव 10 अक्टूबर को होंगे
पसं ग्रापं वार्ड
चाकसू 24 190
शाहपुरा 37 433
सांभरलेक 22 250
तूंगा 24 194
————–

शाहपुरा में 37 पंचायतों में होंगे चुनाव
शाहपुरा पंचायत समिति क्षेत्र में अमरसर, बाडीजोडी, बिदारा, बिलांदरपुर, बिशनगढ़, छारसा, चिमनपुरा, देवन, देवीपुरा, धानोता, धवली, घासीपुरा, गोविन्दपुरा बासड़ी, हनुतिया, हनुतपुरा, जगतपुरा, कांट, खोरा लाडखानी, खोरी, करीरी, म्हारखुर्द, मामटोरी कला, मनेाहरपुर, मुरलीपुरा, नाथावाला, नवलपुरा, नयाबास, नायन, निठारा लेटकाबास, पीपलोद नारायण, राडावास, साईवाड़, शिवसिंहपुरा, सुराणा, टोडी, उदावाला सहित 37 पंचायतों में चुनाव होंगे।
————–
कोटपूतली में 38 पंचायतों में चुनाव होंगे
कोटपूतली में देवता, कूजोता, बनार, गाोरधनपुरा, बनेठी, कंवरपुरा, चुरी, कल्याणपुरा खुर्द, कल्याणपुरा कला, सुन्दरपुरा, नारहेडा, रामसिंहपुरा, खड़ब, गोपालपुरा, शुक्लाबास, पनियाला, रायकरणपुरा, केशवाना राजपूत, बखराना, खेडक़ी मुक्कड़, चिमनुपरा, सांगटेड़ा, खेड़ा निहालपुरा, मोलाहेड़ा, जयसिंहपुरा, खेडक़ी वीरभान, गोनेड़ा, अमाई, सरूण्ड, भालोजी, जगदीशपुरा, बसई, कांसली, नांगल पण्डितपुरा, मोहनपुरा, बामणवास, पवाना अहीर व चुतुर्भुज सहित ३८ पंचायतों में चुनाव होंगे।
यह रहेगा चुनावी कार्यक्रम
————
प्रथम चरण का चुनावी कार्यक्रम
-16 सितंबर को जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा निर्वाचन की लोकसूचना जारी करेंगे
– 19 सितंबर को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक नाम निर्देशन प्रस्तुत किए जाएंगे।
– 20 सितंबर को सुबह 10 बजे नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा, दोपहर 3 बजे तक नाम वापसी तथा चुनाव चिंह आवंटन व प्रत्यशियों की सूची का प्रकाशन।
-27 सितंबर को मतदान दलों का प्रस्थान
-28 सितंबर को सुबह 7.30 बजे से शाम 5.30 बजे तक मतदान होगा और मतदान समाप्ति के बाद मतगणना कर परिणाम घोषित होगा।
-29 सितंबर को उपसरपंच का चुनाव होगा।
—————
दूसरे चरण का चुनावी कार्यक्रम
-16 सितंबर को जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा निर्वाचन की लोकसूचना जारी करेंगे
– 23 सितंबर को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक नाम निर्देशन प्रस्तुत किए जाएंगे।
-24 सितंबर को सुबह 10 बजे से नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा, दोपहर 3 बजे तक नाम वापसी तथा चुनाव चिंह आवंटन व प्रत्यशियों की सूची का प्रकाशन होगा।
– 2 अक्टूबर को मतदान दल पहुंचेंगे।
-3 अक्टूबर को सुबह 7.30 बजे से शाम 5.30 बजे तक मतदान होगा और मतदान समाप्ति के बाद उसी दिन मतगणना कर परिणाम घोषित होगा।
-4 अक्टूबर को उपसरपंच का चुनाव होगा।
—————-
तीसरे चरण का चुनावी कार्यक्रम
-16 सितंबर को जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा निर्वाचन की लोकसूचना जारी करेंगे
– 26 सितंबर को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक नाम निर्देशन प्रस्तुत किए जाएंगे।
-27 सितंबर को सुबह 10 बजे से नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा, दोपहर 3 बजे तक नाम वापसी तथा चुनाव चिंह आवंटन व प्रत्यशियों की सूची का प्रकाशन होगा।
-5 अक्टूबर को मतदान दल पहुंचेंगे।
-6 अक्टूबर को सुबह 7.30 बजे से शाम 5.30 बजे तक मतदान होगा और मतदान समाप्ति के बाद मतगणना कर परिणाम घोषित होगा।
-7 अक्टूबर को उपसरपंच का चुनाव होगा।
————
चौथे चरण का चुनावी कार्यक्रम
-16 सितंबर को जिला निर्वाचन अधिकारी निर्वाचन की लोकसूचना जारी करेंगे
– 30 सितंबर को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक नाम निर्देशन प्रस्तुत किए जाएंगे।
-1 अक्टूबर को सुबह 10 बजे से नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा, उसी दिन दोपहर 3 बजे तक नाम वापसी तथा चुनाव चिंह आवंटन व प्रत्यशियों की सूची का प्रकाशन होगा
– 9 अक्टूबर को मतदान दल पोलिंग बूथों पर पहुंचेंगे।
-10 अक्टूबर को सुबह 7.30 बजे से शाम 5.30 बजे तक मतदान होगा और मतदान समाप्ति के बाद मतगणना कर परिणाम घोषित होगा।
-11 अक्टूबर को उपसरपंच का चुनाव होगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो