script

जिले में 11 पंचायत समितियों की कमान रहेगी महिलाओं के हाथ

locationबस्सीPublished: Feb 05, 2020 03:24:32 pm

शाहपुरा, झोटवाड़ा, जालसू, गोविन्दगढ़ व फागी में प्रधान की सीट बदलने से दावेदारों के सपनों पर पानी फिरा
प्रधान के आरक्षण की दुबारा से निकाली लॉटरी

जिले में 11 पंचायत समितियों की कमान रहेगी महिलाओं के हाथ

जिले में 11 पंचायत समितियों की कमान रहेगी महिलाओं के हाथ

शाहपुरा। पंचायतीराज संस्थाओं के पंच-सरपंचों के तीन चरणों के चुनाव के बाद जयपुर कलक्टर मुख्यालय पर पंचायत समिति प्रधान व प्रभावित पंचायत समिति सदस्यों के आरक्षण की दुबारा से लॉटरी निकाली गई। जिसमें जिले की कुल 22 पंचायत समितियों में से 50 फीसदी पद महिलाओं के लिए आरक्षित किए गए हैं।
जिले की 11 पंचायत समितियों में अब महिलाएं प्रधान होगी। इधर, फिर से निकाली गई आरक्षण लॉटरी में जिले की शाहपुरा सहित कुछ जगह आरक्षण की स्थिति में फेरबदल हुआ है, जबकि कोटपूतली, पावटा, विराटनगर, आमेर व जमवारामगढ़ में पंचायत समिति में प्रधान पद का आरक्षण यथावत रहा है।
इससे पहले 28 दिसम्बर को निकाली गई आरक्षण लॉटरी में शाहपुरा पंचायत समिति में प्रधान का पद ओबीसी वर्ग के लिए आरक्षित हुआ था, जबकि अब फिर से निकाली गई लॉटरी में प्रधान का पद सामान्य महिला के लिए आरक्षित हो गया।
अब शाहपुरा पंचायत समिति में किसी भी वर्ग की महिला प्रधान बन सकेगी। हालांकि पंचायत समिति सदस्यों की आरक्षण लॉटरी प्रभावित पंचायत समितियों की ही निकाली गई है।

जिले में 11 पंचायत समितियों की कमान रहेगी महिलाओं के हाथ

जयपुर जिले की 22 पंचायत समितियों में से 11 पंचायत समितियों में महिलाएं प्रधान होगी। लॉटरी में 22 में से 4 पंचायत समितियों में अनुसूचित जाति, 3 में अनुसूचित जनजाति, 4 में ओबीसी और 11 प्रधान पद सामान्य वर्ग के लिए हैं। जिसमें कोई भी चुनाव लड़ सकता है। इसके अलावा इन सभी वर्गों में 50 फीसदी पद महिलाओं के लिए आरिक्षत है।
कहीं खुशी, कहीं चेहरे हुए मायूस


न्यायालय के आदेश के बाद अब फिर से निकाली गई लॉटरी में जहां फरेबदल हुआ है, वहां चुनाव लडऩे के इच्छुक लोगों के मंसूबों पर पानी फिर गया है। शाहपुरा में प्रधान पद के आरक्षण में फेरबदल होने से क्षेत्र में कहीं खुशी और कहीं चेहरे मायूस दिखाई दिए।
पहले 28 दिसम्बर को निकाली लॉटरी में प्रधान का आरक्षण ओबीसी के लिए निर्धारित हुआ था, जबकि अब फिर से निकाली गई लॉटरी में प्रधान की सीट सामान्य महिला के लिए आरक्षित हो गई।
ऐसे में पहले आरक्षण निर्धारित होते ही ओबीसी वर्ग के लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई थी। अब किसी भी वर्ग की महिला प्रधान बन सकेगी। इससे राजनीति में सक्रिय कई महिलाओं में खुशी की लहर दौड़ गई। अब सभी वर्ग की महिलाएं प्रधान पद की दौड़ में शामिल हो सकेगी।
————-
22 पंचायत समितियों में प्रधान पद के आरक्षण की स्थिति
————–
पंचायत समिति आरक्षण
कोटपूतली सामान्य महिला
पावटा ओबीसी महिला
विराटनगर सामान्य महिला
शाहपुरा सामान्य महिला
आमेर सामान्य
जमवारामगढ़ सामान्य
गोविन्दगढ़ ओबीसी
सांभरलेक सामान्य
दूदू सामान्य
बस्सी सामान्य महिला
चाकसू ओबीसी महिला
फागी सामान्य महिला
झोटवाड़ा सामान्य
सांगानेर सामान्य महिला
जालसू ओबीसी
कोटखावदा अनुसूचित जनजाति
तूंगा अनुसूचित जनजाति
आंधी अनुसूचित जनजाति महिला
माधोराजपुरा अनुसूचित जाति
मौजमाबाद अनुसूचित जाति महिला
किशनगढ़ रेनवाल अनुसूचित जाति महिला
जोबनेर अनुसूचित जाति

ट्रेंडिंग वीडियो