scriptपंचायत चुनाव : क्रिटिकल बूथों पर रहेगा विशेष पुलिस जाब्ता, होगी वीडियोग्राफी | Panchayat elections: Special police jabta will be held at critical boo | Patrika News

पंचायत चुनाव : क्रिटिकल बूथों पर रहेगा विशेष पुलिस जाब्ता, होगी वीडियोग्राफी

locationबस्सीPublished: Jan 28, 2020 07:58:47 pm

Submitted by:

Satya

विराटनगर में 1 लाख 10 हजार 525 मतदाता करेंगे 261 सरपंच उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला

पंचायत चुनाव : क्रिटिकल बूथों पर रहेगा विशेष पुलिस जाब्ता, होगी वीडियोग्राफी

पंचायत चुनाव : क्रिटिकल बूथों पर रहेगा विशेष पुलिस जाब्ता, होगी वीडियोग्राफी

शाहपुरा।

पंच-सरपंचों के तीसरे चरण के चुनाव को लेकर पुलिस-प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद हैं। जयपुर जिले की विराटनगर व पावटा पंचायत समिति क्षेत्र में प्रशासन ने शांतपूर्ण मतदान को लेकर पूरी तैयारी कर ली है। शांतिपूर्ण मतदान को लेकर प्रशासन क्षेत्र में हर तरह की गतिविधियों पर पैनी नजर रखे हुए हैं।
पुलिस व प्रशासन के अधिकारियों ने क्षेत्र में स्थिति का जायजा लेकर कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। क्षेत्र में मतदान के दौरान किसी भी तरह की स्थिति से निपटने के लिए प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद है। प्रशासन ने क्रिटिकल मतदान केन्द्रों पर विशेष पुलिस जाब्ता तैनात किया है। साथ ही उक्त केन्द्रों की वीडियोग्राफी भी कराई जाएगी।

22 मतदान केन्द्र क्रिटिकल
क्षेत्र में 22 मतदान केन्द्रों को क्रिटिकल मतदान केन्द्र घोषित किया गया है। क्रिटिकल मतदान केन्द्रों पर सुरक्षा के लिए विशेष जाब्ता तैनात होगा। 24 मतदान केन्द्रों की विडियोग्राफी भी कराई जाएगी।

31 ग्राम पंचायतों में 1 लाख 10 हजार 525 मतदाता डाल सकेंगे वोट


विराटनगर पंचायत समिति क्षेत्र की ३१ ग्राम पंचायतों में 1 लाख 10 हजार 525 मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग कर उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। जिनमें 58 हजार 448 पुरष एवं 52 हजार 77 महिला मतदाता शामिल है। मतदान के लिए पंचायत समिति क्षेत्र में 118 मतदान केन्द्र बनाए गए हैं।
125 महिला और 136 पुरुष प्रत्याशी


इस बार सरंपच का चुनाव ईवीएम मशीन से होगा। चुनावी दंगल में भाग्य आजमा रहे प्रत्याशियों में 125 महिला प्रत्याशी है और 136 पुरुष प्रत्याशी अपना भाग्य आजमा रहे है। मतदान को लेकर एसडीएम राजवीर सिंह यादव ने पटवारी, ग्राम विकास अधिकारियों को मुख्यालय पर ठहरने के लिए पांबद किया है।


15 सेक्टर ऑफीसर नियुक्त
पंचायत समिति क्षेत्र में शंतिपूर्ण तरीके से मतदान संपन्न कराने के लिए जमवारामगढ एसडीएम विश्वामित्र मीणा एवं शाहपुरा एसडीएम नरेन्द्र कुमार मीणा को एरिया मजिस्टे्रट नियुक्त किया गया है। वहीं 14 सेक्टर ऑफीसर नियुक्त किए गए हैं।

मतदान केन्द्रों से 200 मीटर दूर लगेंगे बेरिकेटस
मतदान केन्द्रों से 200 मीटर की दूरी तक वाहनों की आवाजाही बंद रहेगी। यहां बेरिकेट लगाकर वाहनों की आवाजाही बंद रखी जायेगी। प्रत्याशियों के समर्थक भी मतदान केन्द्र से 200 मीटर दूर ही रहेंगे।
—————
कितने प्रत्याशी मैदान में —
विराटनगर में सरपंच प्रत्याशी मैदान में


ग्राम पंचायत — प्रत्याशी
1 बजरंगपुरा -7
2 कैरली -7
3 ऑतेला -12
4 ढाणी गैसकान – 3
5 भाबरू -13
6 गोविन्दपुरा धाबाई -4
7 रामपुरा -11
8 छापुडा खुर्द -7
9 जाजेकला -8
10 बागावासचौरासी -5
11 गूजरपुरा -8
12 जवानपुरा – 8
13 चतरपुुरा- 9
14 बीलवाडी -8
15 नोरंगपुरा -8
16 भामोद -13
17 बडोदिया- 8
18 आमलोदा- 8
19 पालडी -11
20 पुरावाला- 7
21 तालवा– 3
22 मैड -13
23 जोधूला 3
24 तेवडी -19
25 पापडा- 12
26 कुहाडा -7
27सोठाना- 12
28 छींतोली – 11
29 लुहाकना कला- 10
30 जयसिंहपुरा- 4
31 बागावास अहिरान- 2
३२ किशनपुरा निर्विरोध निर्वाचित
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो