scriptमावन जीवन के लिए पेड़-पौधे जरूरी | Plants planted under the Rajasthan Patrika campaign | Patrika News

मावन जीवन के लिए पेड़-पौधे जरूरी

locationबस्सीPublished: Aug 01, 2020 09:48:17 pm

Submitted by:

Satya

पत्रिका के हरयालो राजस्थान अभियान के तहत लगाए पौधे

मावन जीवन के लिए पेड़-पौधे जरूरी

मावन जीवन के लिए पेड़-पौधे जरूरी


शाहपुरा। राजस्थान पत्रिका के हरयालो राजस्थान अभियान के तहत शाहपुरा कस्बे के वार्ड नंबर 18 के बाछड़ी मोहल्ले में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित हुआ। नगर पालिका पार्षद शारदा राजेश मंडोवरा के मुख्य आतिथ्य में आयोजित कार्यक्रम में सामाजिक कार्यकर्ताओं और स्थानीय महिलाओं व बालिकाओं ने मोहल्ला व आसपास क्षेत्र में 11 पौधे लगाए।
इस दौरान पार्षद शारदा मंडोवरा ने शहतूत का पौधा लगाकर कार्यक्रम की शुरुआत की। मंडोवरा ने कहा कि पेड़-पौधों के बिना मानव जीवन अधूरा है। सभी लोगों को पौधे लगाकर उनका संरक्षण करना चाहिए। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए शाहपुरा युवा विकास मंच के अध्यक्ष राजेश मंडोवरा ने भी मोहल्लेवासियों को इस बारिश के मौसम में अधिक से अधिक पौधे लगाकर उनकी देखभाल करने के लिए प्रेरित किया।
मंडोवरा ने सामाजिक संस्था शाहपुरा युवा विकास मंच की तरफ से 500 पौधे वितरण करने का संकल्प लिया। उन्होंने राजस्थान पत्रिका के हरयालो राजस्थान अभियान की सराहना करते हुए कहा कि पत्रिका का यह अभियान सराहनीय है। कार्यकर्ता इस अभियान के तहत कई साल से पौधारोपण करते आ रहे हैं। इस बार 500 पौधे घर-घर जाकर लोगों को वितरित किए जाएंगे। इस दौरान उर्मिला गुर्जर, शांति देवी, मंच के महासचिव हनीफ खान, दाफा हलदुनिया, गोलू खुडानिया, हंसा शौकरिया, लकी मंडोवरा, गुनगुन, अनु मंडोवरा सहित मोहल्ले वासी उपस्थित थे। उन्होंने पौधे लगाकर उनमें पानी दिया।
इसी प्रकार शाहपुरा कस्बे की सामाजिक संस्था रणवीर सेवा समिति की ओर से भी पौधारोपण अभियान शुरू किया गया है। अभियान के तहत समिति की ओर से शाहपुरा, त्रिवेणीधाम, राडावास, मैड़ सहित कई जगह कार्यकर्ताओं ने पौधारोपण किया। समिति के लोगों ने बताया कि इस दौरान विभिन्न गांवों में विभिन्न किस्मों के करीब 200 पौधे लगाकर देखभाल का संकल्प लिया।
समिति के विजय चौहान ने बताया कि अभियान के तहत क्षेत्र के विभिन्न गांवों में करीब एक हजार पौधे लगाए जाएंगे। साथ ही लोगों को भी जागरुक किया जाएगा। यह अभियान बारिश के मौसम में के अंत तक चलेगा। जिसकी शुरुआत कर दी गई है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो