इधर, उधर बैठे पुलिसकर्मी दौड़कर अपने-अपने कार्य में जुट गए। आई सेेंगाथिर ने थाने में थाना प्रभारी महेन्द्रसिंह समेत अन्य पुलिस अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने दर्ज मुकदमों के निस्तारण की प्रगति रिपोर्ट जानी और पुराने मामलों के निस्तारण के निर्देश दिए।
आईजी ने थाना इलाके की बीट प्रणाली को मजबूत बनाए रखने और लोगों से संपर्क बनाए रखने की बात कही। ताकि संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी मिल सके और समय पर अपराध होने से बच सके। थाना प्रभारी सिंह ने थाना क्षेत्र की बीट प्रणाली को ओर मजबूत करने का भरोसा दिलाया और पुराने मामलों में विशेष ध्यान रखने की बात कही। आईजी ने हाईवे और कस्बे की यातायात व्यवस्था पर भी चर्चा की। थाना प्रभारी ने बताया कि हाईवे पर यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए अभियान शुरू होने के बारे में बताया।
साथ ही कस्बेे में नियमित गश्त कर यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने की जानकारी दी। इस दौरान संभागीय आयुक्त ने क्षेत्र के बारे में थाना प्रभारी से चर्चा की। इस दौरान थाने के उपनिरीक्षक, सहायक उपनिरीक्षक, हैडकांस्टेबल व कांस्टेबल मौजूद थे। उल्लेखनीय है कि आईजी और संभागीय आयुक्त अलवर जिले में सीएम के कार्यक्रम में जा रहे थे। इस दौरान कुछ देर के लिए शाहपुरा थाने में रूक गए और थाने का जायजा लिया।(का.सं.)
———
इधर-उधर से दौड़े, कार्य में जुटे
आईजी को अचानक थाने में देखकर पुलिसकर्मिकयों में हडकम्प मच गया। थाने में इधर, उधर बैठे पुलिसकर्मी आईजी को देखकर अपने-अपने कार्य में जुट गए। करीब १५-२० मिनट रुके आईजी ने पुलिसकर्मियों की बैठक ली और अलवर के लिए रवाना हो गए। इसके बाद पुलिसकर्मियों ने राहत की सांस ली।