scriptइस मौसम में गर्भवती-धात्री महिलाएं दे इन बातों पर ध्यान | Pregnant women should pay attention to these things | Patrika News

इस मौसम में गर्भवती-धात्री महिलाएं दे इन बातों पर ध्यान

locationबस्सीPublished: Jan 10, 2021 10:36:48 pm

Submitted by:

Gourishankar Jodha

आंगनबाड़ी केन्द्र पर मनाया सुपोषण दिवस, महिलाओं को दी पौष्टिक आहार की जानकारी

इस मौसम में गर्भवती-धात्री महिलाएं दे इन बातों पर ध्यान

इस मौसम में गर्भवती-धात्री महिलाएं दे इन बातों पर ध्यान

बडके बालाजी। गर्भवती-धात्री महिलाएं खान पान में पौष्टिक आहार, हरी पत्तेदार सब्जियां व दालों का अधिक सेवन करें, साथ ही साफ-सफाई को पूरा ध्यान दें। यह जानकारी महिलाओं को सुपोषण दिवस पर अतिथियों ने दी।
ग्राम पंचायत महापुरा स्थित आंगनबाड़ी नन्द घर केन्द्र पर शनिवार को ममता एनजीओ के तत्वाधान में सुपोषण दिवस मनाया गया। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता प्रेमल चौधरी व ममता एनजीओ के ओडिनेटर हंसराज गुर्जर ने गर्भवती धात्री महिलाओं को इस समय सही खान पान के बारे में जानकारी दी।
गर्भवती व धात्री महिलाओं को साफ सफाई पर दे ध्यान
खान पान में पौष्टिक आहार में हरी पत्तेदार सब्जियां व दालों का अधिक सेवन करने की सलाह दी। इसके साथ ही गर्भवती व धात्री महिलाओं को साफ सफाई का पूरा ध्यान रखने की बात कही। शिशु जन्म के बाद से ६ माह तक मां का दूध ही पिलाने कि बात कही ओर कहा कि मां का दूध ही बच्चे को स्वस्थ रखता हैं। इस दौरान आशा सहयोगनी मुजू जांगीड सहित ग्रामीण महिलाएं मौजूद रही।
महिलाओं ने गाये मंगलगीत
बडके बालाजी कलवाडा गांव में स्थित नंदघर में कार्यकर्ता नानची कुमावत, आशा सहयोगनी सुमित्रा शर्मा की उपस्थिति में गर्भवती महिलाओं की गोद भराई का कार्यक्रम आयोजित किया गया। संचालन ममता एनजीओ के राधामोहन शर्मा ने किया। गर्भवती महिला की गोद भराई की रस्म की जाकर नारियल का गोला, फल फ्रुट, मिठाईयां दी गई। इस दौरान महिलाओं ने मंगल गीत गाकर उत्सव मनाया, एनजीओ के सदस्यों ने महिलाओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने व पौष्टिक भोजन करने की बात कही।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो