scriptपानी को लेकर फूटा गुस्सा, सड़क पर उतरी महिलाएं | Raging anger on water, women on the road | Patrika News

पानी को लेकर फूटा गुस्सा, सड़क पर उतरी महिलाएं

locationबस्सीPublished: Mar 12, 2019 08:03:38 pm

Submitted by:

Satya

-देवन तिराहा के पास कॉलोनियों में नहीं आ रहा पानी-सड़क पर मटकी फोड किया प्रदर्शन

sp

पानी को लेकर फूटा गुस्सा, सड़क पर उतरी महिलाएं


शाहपुरा. अभी गर्मी भी शुरू नहीं हो पाई है कि क्षेत्र में पेयजल संकट छाने लगा है। लोग पेयजल समस्या से त्रस्त नजर आ रहे है। भू जलस्तर लगातार गिरने से शाहपुरा कस्बे की अनेक कॉलोनियों में जलापूर्ति प्रभावित हो रही है। मंगलवार को कस्बे के वार्ड संख्या १९ में पर्याप्त जलापूर्ति नहीं होने और गंदा पानी की आपूर्ति होने से त्रस्त महिलाओं का जलदाय विभाग के खिलाफ गुस्सा फूट पड़ा। महिलाओं ने देवन मोड़ स्थित सड़क पर जाम लगाकर फटकी फोड़ प्रदर्शन किया। करीब आधा घंटा तक महिलाओं ने जाम लगाया रखा। जिससे वाहनों की लम्बी कतार लग गई। मौके पर पहुंचे जलदाय विभाग के अधिकारियों को भी खरी-खोटी सुननी पड़ी। वहीं पार्षद गुड्डू सैनी का भी महिलाओं ने घेराव किया। बाद में पार्षद व जलदाय अधिकारी के आश्वासन पर महिलाएं मानी। तब जाकर यातायात सुचारू हो पाया। आक्रोशित महिला तीजा देवी, कोयली देवी, गंगा देवी, राधा देवी, लाली देवी ने बताया कि वार्ड संख्या १९ की कई कॉलोनियों और ढाणियों में जलापूर्ति पर्याप्त नहीं हो पा रही है। साथ ही पानी भी गंदा आ रहा है। उन्होंने बताया कि समस्या के संबंध में जलदाय अधिकारियों को कई बार अवगत कराया, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। उन्होंने कहा कि जल्द ही समस्या का निस्तारण नहीं हुआ तो वापस धरना प्रदर्शन किया जाएगा। इस मौके पर बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रही। (का.सं.)
————पर्याप्त तो दूर, जो आ रहा है वह भी गंदा प्रदर्शन के दौरान महिलाओं ने बताया कि वार्ड में तीसरे दिन सिर्फ १५ मिनट जलापूर्ति होती है। जो भी गंदा एवं बदबूदार आता है। जो पीने योग्य नहीं है। करीब ४ माह से पेयजल समस्या से परेशान है, लेकिन कोई ध्यान नहीं दे रहा है। उन्होंने बताया कि बदबूदार पानी आने से रसोई के काम भी प्रभावित हो रहे है। साथ ही गंदे पानी के सेवन से लोग बीमार भी हो रहे है।
———

इन कॉलोनी व ढाणियों में समस्या वार्ड की शिव कॉलोनी, पातवाला की ढाणी, बागड़ी कॉलोनी, कुडी की ढाणी, संस्कृत स्कूल के पीछे, जगदम्बा कॉलोनी, सैनी धर्मशाला के पास के क्षेत्र में समस्या गहरा रही है। महिलाओं ने बताया कि पेयजल समस्या के चलते निजी स्तर पर पानी के टैंकर मंगवाने पड़ रहे है। इससे आर्थिक परेशानी भी हो रही है।
————इनका कहना है—-पाइप लाइन में लीकेज के कारण गंदा पानी आ रहा है। जल्द ही लीकेज ठीक करवाया जाएगा। भू जलस्तर गिरने से जलापूर्ति प्रभावित हो रही है। विकास गुप्ता, कनिष्ठ अभियंता, जलदाय विभाग, शाहपुरा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो