scriptRakshabandhan festival : रक्षाबंधन पर्व पर महिलाओं को मिला तोहफा | Rakshabandhan festival : women get gift | Patrika News

Rakshabandhan festival : रक्षाबंधन पर्व पर महिलाओं को मिला तोहफा

locationबस्सीPublished: Aug 02, 2020 09:24:55 pm

Submitted by:

Gourishankar Jodha

खरीदारी को लेकर बाजारों में रही चहल पहल, रक्षाबंधन पर्व पर राजस्थान रोडवेज में महिलाओं को नि:शुुल्क यात्रा की छूट दी गई है

Rakshabandhan festival : रक्षाबंधन पर्व पर महिलाओं को मिला तोहफा

Rakshabandhan festival : रक्षाबंधन पर्व पर महिलाओं को मिला तोहफा

कोटपूतली। भाई-बहन के प्रेम का प्रतीक रक्षाबंधन पर्व सोमवार को मनाया जाएगा। पर्व सामग्री खरीदारी के लिए रविवार को बाजारों में चहल पहल रही है। दुकानों के अलावा ठेलो पर रंग बिरंगी राखियां सजी नजर आई। राखियों के अलावा मिठाई, गिफ्ट आइटम व पानी वाले नारियल की बिक्री अधिक रही। रक्षाबंधन पर्व पर राजस्थान रोडवेज में महिलाओं को नि:शुुल्क यात्रा की छूट दी गई है।
हर्षोउल्लास से मनाया जाएगा रक्षाबंधन पर्व
मनोहरपुर में रक्षा बंधन का पर्व सोमवार को कस्बे सहित आसपास के खोरा लाडख़ानी, छारसा, सुराणा, नवलपुरा, बिशनगढ़, घासीपुरा, उदावाला, टोडी, लोचूकाबास आदि स्थानों पर हर्षोउल्लास से मनाया जाएगा। इस मौके पर बहनें अपने भाईयों की कलाईयों पर रक्षासूत्र बांधकर उनकी सलामती की प्रार्थना करेंगी। रविवार को घरों और मकानों की दीवारों पर सुण मांड़ें गए। आसपास के क्षेत्रों में रविवार को राखी सहित, मिठाई, फलों आदि की बिक्री जोरों पर रही। दिन भर आवाजाही के चलने से कई बार बाजार में जाम से हालात बने।
राखियों की दुकानों पर रही भीड़
बगरू कस्बे सहित आसपास के गांवों में सोमवार को घर-घर में इस बार सोशल डिस्टेसिंग की पालना में रक्षाबंधन का त्योहार हर्षाेल्लास के साथ मनाया जाएगा। कस्बे के प्रमुख बाजारों सहित लिकं रोड में काफी संख्या में राखियों की दुकानें सजी। रविवार को राखियों, मिठाइयों, गिफ्ïट आइटमों की एवं कपड़ों की दुकानों पर खासी भीड़ रही। रक्षाबंधन पर बहनों ने अपने भाई के लिए राखियां सहित अनेक उपहारों की खरीदी की।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो