scriptनई व्यवस्था से गड़बड़ाई राशन की ‘राहत’ | Ration consumer disturbed | Patrika News

नई व्यवस्था से गड़बड़ाई राशन की ‘राहत’

locationबस्सीPublished: Jul 01, 2018 11:15:29 pm

Submitted by:

Surendra

क्रय-विक्रय समितियों से अब भारतीय खाद्य निगम को मिली खरीद की जिम्मेदारी

Ration consumer disturbed

राशन

बस्सी . समय पर राशन की राहत देने के लिए रसद एवं खाद्य आपूर्ति विभाग की ओर से शुरू किया जा रहा कोई भी कार्यक्रम ग्रामीण क्षेत्र के उपभोक्ताओं को रास नहीं आ रहा है। ऐसे में अब क्रय-विक्रय समितियों से गेहूं की खरीद की जिम्मेदारी लेकर भारतीय खाद्य निगम को देने की नई व्यवस्था से भी उपभोक्ताओंं के लिए परेशानी का सबब बन गई। इस गड़बड़ाई नई व्यवस्था के चलते इस माह से शुरू हुआ पहला उपभोक्ता पखवाड़ा भी राशन के इंतजार में ही बीत गया। 16 से 30 जून तक चले इस पखवाड़े में बस्सी ब्लॉक के आधे डीलरों के पास गेहूं पहुंच ही नहीं सका। इससे ब्लॉक के 25 हजार से अधिक परिवारों को राशन नहीं मिला। निगम समय पर गेहूं की पूरी खरीद ही नहीं कर पाया।
5000 क्विंटल अभी आना बाकी

जानकारी के अनुसार बस्सी पंचायत क्षेत्र सहित पूरे ब्लॉक में पखवाड़े के तहत राशन नहीं पहुंच पाया है। ब्लॉक के कुल 78 डीलरों में से करीब 50 फीसदी को ही रसद की आपूर्ति हो पाई है। शेष डीलर विभाग के अधिकारियों से शिकायत और इंतजार ही कर रहे हैं। डीलरों के साथ उपभोक्ता भी राशन के इंतजार की आस में है। ब्लॉक में 56,029 राशन कार्ड हैं, जिनसे 2,33,432 उपभोक्ता सरकारी राशन से लाभांवित हो रहे हैं। अब समय पर राशन नहीं पहुंचने पर 28 हजार परिवारों के सवा लाख सदस्यों राशन की राहत नहीं मिल पाई है। ब्लॉक में 9780 गेहूं की खपत होती है, लेकिन अभी भी 5000 क्विंटल की आपूर्ति शेष है।
पहले ही पखवाड़े का बना मखौल

खाद्य आपूर्ति निगम की लेटलतीफी से राशन की राहत देने वाला उपभोक्ता पखवाड़ा मखौल बनकर रह गया। इसका खामियाजा उपभोक्ताओं को उठाना पड़ रहा है। मई 2018 से पहले सरकारी क्रय विक्रय सहकारी समितियों से अनाज उठाया जाता था, लेकिन इसके बाद भारतीय खाद्य निगम को इसकी जिम्मेदारी दी गई है। नई जिम्मेदारी होने से निगम को नए गेहूं खरीद की अनुमति में देरी उपभोक्ताओं पर भारी पड़ रही है। इससे कहासुनी के भय से कई डीलर दुकान ही नहीं खोल रहे।
बस्सी ब्लॉक की फैक्ट फाइल

78 राशन डीलर
56,029 कुल राशनकार्ड

2,33,432 कुल उपभोक्ता
9780 क्विंटल गेहूं की खपत

6 बस्सी में डीलर
900 क्विंटल बस्सी में गेहूं की खपत

बीत गया पखवाड़ा
अब से पहले उपभोक्ता पखवाड़ा हर माह की 10 से 24 तारीख तक होता था। इसमें डीलर उपभोक्ताओं को राशन वितरित थे। अब सरकार ने 16 से 30 तारीख या माह के अंतिम दिन तक उपभोक्ता पखवाड़ा घोषित किया है। इस दौरान राशन सामग्री दी जाएगी। ऐसे में उपभोक्ता पखवाड़ा बीतने के बाद भी उपभोक्ता भी कसमकस में है कि आखिर कब राशन मिलेगा। राशन डीलर गिरिराज प्रसाद शर्मा ने बताया कि गेहूं के इंतजार में पूरा पखवाड़ा बीत गया। ऐसे में कहीं बाहर आ-जा भी नहीं सके।
इनका कहना है
नए गेहंू की खरीद की अनुमति देरी से मिलने से समस्या हुई है। जुलाई माह से स्थिति सामान्य हो जाएगी। जिन डीलरों के पास गेहूं नहीं पहुंचा एक दो दिन में व्यवस्था हो जाएगी।
-लोकेश द्विवेदी, आपूर्ति मैनेजर, जयपुर

ट्रांसपोर्ट की दिक्कत आ रही है। निगम ने अभी शुरुआत की है। जल्द ही गेहूं की आपूर्ति हो जाएगी। वंचित उपभोक्ताओं का पखवाड़े के बाद या फिर दो माह से राशन एक साथ ले सकेगा।
-जयराम गुर्जर, प्रवर्तन निरीक्षक, रसद विभाग बस्सी।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो