scriptLuteri dulhan : लुटेरी दुल्हन यहां भी लाखों की ठगी कर गई | Robbery bride: She was also cheated by millions | Patrika News

Luteri dulhan : लुटेरी दुल्हन यहां भी लाखों की ठगी कर गई

locationबस्सीPublished: Dec 15, 2020 11:15:10 pm

Submitted by:

Gourishankar Jodha

शादी का झांसा देकर पांच लाख की ठगी कर लुटेरी दुल्हन की तलाश में जुटी पुलिस

Luteri dulhan : लुटेरी दुल्हन यहां भी लाखों की ठगी कर गई

Luteri dulhan : लुटेरी दुल्हन यहां भी लाखों की ठगी कर गई

कालवाड़। करधनी थाना क्षेत्र में एक जने से शादी का झांसा देकर 5 लाख की ठगी करने वाली लुटेरी दुल्हन की तलाश में पुलिस जुटी है। पुलिस के अनुसार अनिल कुमार ने थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी कि हरनाथपुरा निवासी पवन कुमार, चंदा देवी व सोनिया ने दो साल पहले उसकी शादी सोनिया से करवाने का झांसा देकर 5 लाख रुपए लिए थे।
लेकिन शादी के कुछ दिन बाद महिला जेवर लेकर भाग गई। फोन से सम्पर्क कर रुपए मांगे को मना कर दिया और दुष्कर्म की रिपोर्ट करवाने की धमकी दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने के बाद लुटेरी दुल्हन व अन्य आरोपितों की तलाश शुरू कर दी।
फांसी लगाकर की आत्महत्या
कालवाड़। थाना क्षेत्र के मांचवा सुशांत सिटी में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस के अनुसार सुशांत सिटी प्रथम निवासी राहुल शर्मा (28) अशोक ने अपने घर गले में फंदा लगा पंखे पर लटककर आत्महत्या कर ली। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अस्पताल पहुंचाया और मृतक का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों के सुपुर्द किया। पुलिस आत्महत्या के कारणों का पता लगाने में जुटी है।
अवैध शराब बरामद
कालवाड। आबकारी विभाग की टीम ने सरनाडूंगर में अवैध शराब व इसको बनाने का सामान बरामद किया। आबकारी विभाग की टीम ने एक प्लॉस्टिक का केन शराब, 816 रैपर, 40 ढक्कन, विभिन्न ब्रांडों के करीब 400 से पव्वे व अद्दे बरामद किए। टीम ने अवैध शराब का मामला दर्ज किया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो