scriptShadow Fog : छाया घना कोहरा: जनजीवन प्रभावित | Shadow Fog: Life affected | Patrika News

Shadow Fog : छाया घना कोहरा: जनजीवन प्रभावित

locationबस्सीPublished: Jan 08, 2021 10:57:55 am

Submitted by:

Gourishankar Jodha

ग्राम अंचल में छाये कोहरे के बाद फिर ठंडी का असर और पाले की आशंका ने किसानों की बढ़ाई चिंता

Shadow Fog

Shadow Fog : छाया घना कोहरा: जनजीवन प्रभावित

माधोराजपुरा। सर्द हवा के साथ ग्रामीण अंचल में छाए घने कोहरे से आम जनजीवन प्रभावित हुआ। अलसुबह करीब 4 बजे से ही कोहरे का सिलसिला शुरू हो गया था। हालत ये थी कि सुबह देर तक सड़कों पर वाहन चालकों को बत्तियां जलाकर चलना पड़ रहा था।
कोहरे के साथ चली ठंड़ी हवा से मौसम में भी ठंड़क घुल गई। जगह-जगह अलाव जलाकर सर्दी से बचाव किया गया। बाजार में भी दुकानें देर से खुलीं।
फिर पाले की आशंका
हिंगोनियां (कालवाड़) कस्बे सहित सम्पूर्ण परिक्षेत्र में दो दिन पहले हुई मावठ की बारिश के बाद चली शीतलहर ने लोगों को धुजा दिया। अब बढ़ी सर्दी से एक बार फिर पाले की आशंका से किसान चिन्तित नजर आए। क्षेत्र में लोग सर्दी से बचाव के अलवाल तापते नजर आए।
10 बजें तक कोहरे का कहर
बगरू क्षेत्र में कोहरे का कहर प्रात: 10 बजें तक रहा तथा दिनभर शीतलहर चलने का भी दौर जारी रहा जिससे कि रोजमर्रा कार्यो में परेशानियां उठानी पडी। वही लोगों ने गर्मागर्म चाय, पकौडी, मूगंफली व गजक का भरपूर आनंद उठाया। लोग अपनी दुकानों पर देर से आकर भी अलाव तापते हुए नजर आए तथा कई लोग तो घरों में रजाईयों में दुबके रहे।
घना कोहरा छाया रहा
मोजमाबाद कस्बे सहित धमाणा, बिहारीपुरा, रसीली, सावली, रामपुरा भूतिया गांव में गुरुवार को कल सवेरे से ही घना कोहरा छाया रहा। जिसके चलते सड़क मार्ग पर चलने वाले वाहन भी लाइट जला कर चलने को मजबूर थे।
हेडलाइट जलाकर सफर तय
रेनवाल मांजी जयपुर-भीलवाडा मेगा हाइवे सड़क मार्ग से गुजरने वाले वाहन चालकों वाहनों की हेडलाइट जलाकर सफर तय करना पड़ा। साथ ही रेनवाल मांजी बजरी मंडी के पास सर्दी से बचाव करने के लिए गाय का बछडा भी लोगों के बीच में पहुंकर अलाव का सहारा लेकर सर्दी से बचाव किया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो