script

Shahpura : पर्यावरण संतुलन के लिए अधिक से अधिक पेड़ लगाना जरूरी

locationबस्सीPublished: Aug 11, 2019 05:51:28 pm

-पत्रिका के हरयाळो राजस्थान अभियान के तहत शाहपुरा में लगाए 11 पौधे

sp

Shahpura : पर्यावरण संतुलन के लिए अधिक से अधिक पेड़ लगाना जरूरी

पर्यावरण संरक्षण हम सभी की नैतिक जिम्मेदारी

पत्रिका के हरयाळो राजस्थान अभियान के तहत शाहपुरा में लगाए 11 पौधे

शाहपुरा।


राजस्थान पत्रिका के हरयाळो राजस्थान अभियान के तहत रविवार को शाहपुरा कस्बे के गंगा मार्केट स्थित सेड की बगीची में शाहपुरा युवा विकास मंच के तत्वावधान में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम के तहत विभिन्न किस्म के ११ पौधे लगाए।

इस दौरान पार्षद तीजा देवी खुडानिया ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण हम सभी की नैतिक जिम्मेदारी है। पर्यावरण संतुलन के लिए सभी को अधिक से अधिक पेड़ लगाने जरूरी है।


शाहपुरा युवा विकास मंच के अध्यक्ष राजेश मंडोवरा ने कहा कि पर्यावरण के विनाश और प्रदूषण के चलते आज मानव जीवन पर खतरा मंडरा रहा है। यदि समय रहते पर्यावरण संरक्षण पर ध्यान नहीं दिया गया तो हालात भयावह हो जाएंगे। इससे निपटने के लिए अधिक से अधिक पेड़ लगाना जरूरी है।
उन्होंने प्रत्येक व्यक्ति को पांच-पांच पौधे लगाकर उनकी देखभाल करने के लिए प्रेरित किया।

पूर्व पार्षद रमेश महंत, एकीकरण धोबी समाज के प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश खुडानिया, कांग्रेस नगर महासचिव गोपाल कुम्हार, शाह समाज के अध्यक्ष सदरु खां ने कहा कि पेड़-पौधों के बिना मानव जीवन संभव नहीं है। प्रकृति हरी भरी होगी तभी पर्याप्त बारिश हो सकेगी। उन्होंने सभी लोगों को अधिक से अधिक पेड़ लगाकर उनकी देखभाल करने के लिए प्रेरित किया।

इस दौरान प्रहलाद सहाय सैनी, रामपाल सैनी, घनश्याम सैनी, राकेश धानका, रमेश नायक, गजानंद पलसानिया, बीरबल रुंडला, मोहम्मद फरहान शेख, चंदन मंडोवरा, सौरभ मंडोवरा, सागर, रजत, अशोक, लक्की, दिनेश यादव, सीताराम कुम्हार, धर्मेन्द्र शर्मा, पुनीत पलसानिया, यशवंत, रणजीत गुर्जर, नरेश, सुनील, सचिन पलसानिया, अजीत सिंह जाट व राजेन्द्र पलसानिया सहित कई लोगों ने यहां पत्रिका के अभियान के तहत गड्ढे खोदकर विभिन्न किस्मों के 11 पौधे लगाए और उनके पानी डाला।

शाहपुरा युवा विकास मंच अध्यक्ष मंडोवरा सहित सभी लोगों ने पत्रिका के हरयालो राजस्थान अभियान की सराहना करते हुए पर्यावरण संरक्षण करने और अन्य लोगों को जागरुक करने का संकल्प लिया। इससे पहले मंडोवरा व सैनी सहित अन्य ने पार्षद का अभिनंदन किया। रामपाल सैनी व घनश्याम सैनी ने 5 पौधों के ट्री गार्ड लगाने की बात कही।

ट्रेंडिंग वीडियो