script

shahpura : पर्यावरण संतुलन और प्रदूषण से बचाव के लिए अधिक से अधिक पेड़ लगाने जरूरी

locationबस्सीPublished: Jul 23, 2019 08:37:15 pm

 
-राजस्थान पत्रिका के हरयाळो राजस्थान अभियान के तहत बीआर महाविद्यालय में 51 पौधे लगाए

sp

shahpura : पर्यावरण संतुलन और प्रदूषण से बचाव के लिए अधिक से अधिक पेड़ लगाने जरूरी

शाहपुरा।

राजस्थान पत्रिका के हरयाळो राजस्थान अभियान के तहत मंगलवार को शाहपुरा कस्बे की पंचायत समिति के पास बीआर महाविद्यालय में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित हुआ।


मुख्य अतिथि विधायक आलोक बेनीवाल ने कहा कि पर्यावरण के विनाश और प्रदूषण के चलते आज मानव जीवन पर खतरा मंडरा रहा है। यदि समय रहते पर्यावरण संरक्षण पर ध्यान नहीं दिया गया तो हालात भयावह हो जाएंगे। इससे निपटने के लिए अधिक से अधिक पेड़ लगाकर पर्यावरण का संतुलन करना बेहद जरूरी है। उन्होंने प्रत्येक व्यक्ति को हर वर्ष एक पौधा लगाकर बड़ा करने के लिए प्रेरित किया।
विशिष्ट अतिथि पूर्व विधायक विराटनगर डॉ. फूलचंद भिण्डा ने कहा कि पर्यावरण के विनाश से पर्याप्त बारिश नहीं हो रही और भू-गर्भ में पानी नहीं होने से देश में पेयजल की समस्या बढ़ती जा रही है। इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को कम से कम पांच-पांच पौधे लगाकर उनको बड़ा करना नैतिक दायित्व है।
उपखण्ड अधिकारी शाहपुरा नरेन्द्र कुमार मीणा ने कहा कि जल है तो कल है। जल के बिना जीवन संभव नहीं है। प्रकृति हरी भरी होगी तभी पर्याप्त बारिश हो सकेगी। इसलिए पर्यावरण संरक्षण हम सभी की नैतिक जिम्मेदारी है। नगरपालिका के वाइस चेयरमैन रविश खटाणा ने कहा कि समय रहते हम सभी को जागरुक होकर पर्यावरण का संरक्षण करना होगा।
उन्होंने प्रत्येक व्यक्ति को अपने घर के सामने एक-एक पौधा लगाने के लिए प्रेरित किया। कांग्रेस नगर अध्यक्ष बंशीधर सैनी, चौधरी भरताराम सेवा समिति अध्यक्ष विनोद गोयल व पूर्व पार्षद गोवर्धन ढबास ने लोगों को पत्रिका के हरयालो राजस्थान अभियान से प्रेरित होकर पर्यावरण संरक्षण करने की बात कही।

पृथ्वी का वातावरण गर्म, पिघल रहे ग्लेशियर

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए बीआर महाविद्यालय के निदेशक सीताराम चौधरी व एमडी महेश ढबास ने कहा कि पर्यावरण असंतुलन से पृथ्वी का वातावरण धीरे-धीरे गर्म होता जा रहा है। तापमान से ग्लेशियर पिघल रहे हैं। इससे मानव जीवन खतरे में है। इसलिए पर्यावरण संतुलित करने और प्रदूषण से बचाने के लिए हम सभी को अधिक से अधिक पेड़ लगाने जरूरी है।
उन्होंने पत्रिका के अभियान की सराहना करते हुए लोगों को इससे सीख लेने और विद्यार्थियों को पौधे लगाने के लिए प्रेरित किया।


कॉलेज परिसर में लगाए 51 पौधे

कार्यक्रम में कांग्रेस खेल प्रकोष्ठ के इन्द्राज पलसानिया, रोशन पलसानिया, दिनेश रोलानिया, महेन्द्र चौधरी, दिनेश पलसानिया, देवेन्द्र यादव, सुमित्रा जाट, प्रकाश बोबास्या, सुगाराम जाट, विकास पलसानिया, जयराम पलसानिया, सुरेश टोकस, पुष्पेन्द्र, रोहित, सुनील चेजारा, नवीन सोनी, राहुल कुमावत, सुनील वर्मा समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे। विधायक व अन्य अतिथियों ने अशोक के पौधे लगाकर कार्यक्रम की शुरुआत की। बाद में विद्यार्थियों व कॉलेज प्रशासन ने कॉलेज परिसर में 51 पौधे लगाए और उनकी देखभाल का संकल्प लिया। इससे पहले निदेशक सीताराम चौधरी व एमडी महेश ढबास ने अतिथियों का माल्यार्पण व साफा बांधकर अभिनंदन किया।

ट्रेंडिंग वीडियो