bell-icon-header
बस्सी

भाजपा किसान मोर्चा को मजबूत बनाने में प्रयासरत श्रीकान्त त्यागी

भाजपा की रणनीति एवं योजनाओं का प्रचार-प्रसार करने का कार्य कर रही हैं। जिसको देखते हुए भाजपा ने उन्हें राष्ट्रीय कार्यकारिणी में स्थान दिया और भाजपा के पक्ष को मजबूत करने की जिम्मेदारी दी।

बस्सीJan 22, 2022 / 11:59 pm

Gaurav Mayank

भाजपा किसान मोर्चा को मजबूत बनाने में प्रयासरत श्रीकान्त त्यागी

जयपुर। श्रीकांत त्यागी (Shrikant Tyagi) भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य होने से पहले भी कई संस्थाओं की स्थापना कर चुके हैं और उन्हें चला रहे है, जिसमें श्रीकांत त्यागी (Shrikant Tyagi) युद्ध ब्रिगेड एवं भृगुवंशी सेना मुख्य रूप से है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में इन दोनों संस्थाओं से 30 से 40 हजार कार्यकर्ताओं की संख्या है। जो निरंतर भाजपा की रणनीति एवं योजनाओं का प्रचार-प्रसार करने का कार्य कर रही हैं। जिसको देखते हुए भाजपा ने उन्हें राष्ट्रीय कार्यकारिणी में स्थान दिया और भाजपा के पक्ष को मजबूत करने की जिम्मेदारी दी।
लोकसभा विस्तारक के रूप में भी किया कार्य
राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य होने के साथ-साथ श्रीकांत त्यागी (Shrikant Tyagi) 2019 चुनाव में वाराणसी लोकसभा क्षेत्र में भी लोकसभा विस्तारक के रूप में कार्य कर चुके हैं एवं सेवापुरी और रोहनिया विधानसभा के प्रभारी के रूप में कार्य किया है। इसके साथ-साथ झुंझुनू एवं डीडवाना में भाजपा का विशाल सम्मेलन करके, भाजपा किसान मोर्चा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष विरेंद्र सिंह मस्त के साथ मिलकर नौजवानों को जोड़ने का काम किया है। क्योंकि जिस तरीके से किसानी एवं खेती में नई-नई तकनीकों का प्रवेश हुआ है, वह दिन दूर नहीं जब भारत भी कृषि प्रधान देश पुनः साबित होगा, और नौजवान सभी नई तकनीकों से परिचित होकर देश को प्रगतिशील एवं आत्मनिर्भर बनाने में अपना योगदान देंगे, इसी विचार को लेकर श्रीकांत त्यागी (Shrikant Tyagi) कार्य कर रहे हैं।
श्रीकांत त्यागी (Shrikant Tyagi) द्वारा अपने क्षेत्र के 20 हजार नौजवानों की सूची तैयार करवाई गई है, यह सूची उन युवाओं की है जो खेलकूद, पुलिस भर्ती एवं फौज में जाने की तैयारी में जुटे हैं या भविष्य में करेंगे, उन सभी को युवा शक्ति बताते हुए श्रीकांत त्यागी ने अपने क्षेत्र में 20 हज़ार ट्रैकसूट एवं टी-शर्ट वितरित करने का निर्णय लिया है। इसका मुख्य उद्देश्य यह है कि नौजवानों को भाजपा की रणनीतियों से जोड़ना एवं योजनाओं का लाभ जन-जन तक पहुंचाना और किस प्रकार भाजपा उनके भविष्य को लेकर चिंतित है इसका संदेश देना।

Hindi News / Bassi / भाजपा किसान मोर्चा को मजबूत बनाने में प्रयासरत श्रीकान्त त्यागी

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.