scriptसुपाश्र्वनाथ भगवान की प्रतिमा विराजमान | Statue of lord supa | Patrika News

सुपाश्र्वनाथ भगवान की प्रतिमा विराजमान

locationबस्सीPublished: Nov 26, 2020 11:56:21 pm

Submitted by:

Gourishankar Jodha

जैन मंदिर में वेदी प्रतिष्ठा महोत्सव के समापन अवसर पर श्रीजी का नित्या अभिषेक, शांति धारा के बाद प्रतिष्ठा आचार्य मनोज जैन टोंक वालों के दिशा निर्देश में विभिन्न मंत्रोच्चारणों

सुपाश्र्वनाथ भगवान की प्रतिमा विराजमान

सुपाश्र्वनाथ भगवान की प्रतिमा विराजमान

मोजमाबाद। पंचायत समिति मोजमाबाद क्षेत्र स्थित ग्राम पंचायत धमाणा स्थित जैन मंदिर में गुरुवार को श्रमणी आर्यिका विकक्षा माताजी व श्रमणी आर्यिका ज्ञे या माताजी के पावन सान्निध्य में दो दिवसीय वेदी प्रतिष्ठा महोत्सव के कार्यक्रम का समापन हुआ।
मोजमाबाद जैन समाज अध्यक्ष अशोक कुमार बोहरा ने बताया कि ने प्रात: 9 श्रीजी का नित्या अभिषेक, शांति धारा के बाद प्रतिष्ठा आचार्य मनोज जैन टोंक वालों के दिशा निर्देश में विभिन्न मंत्रोच्चारणों के बीच प्रसिद्ध समाजसेवी पन्नालाल धमाणा ने सुपाश्र्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर में मूलनायक प्रतिमा सुपाश्र्वनाथ भगवान की मूर्ति विराजमान करने का सौभाग्य प्राप्त किया।
सौ धर्म इंद्र बनने का सौभाग्य प्राप्त
इसी कड़ी में प्रसिद्ध समाजसेवी मुनि सेवा समिति संघ के अध्यक्ष मोजमाबाद निवासी हरिशंकर सोगानी ने सौ धर्म इंद्र बनने का सौभाग्य प्राप्त किया। कार्यक्रम में कुबेर इंद्र व सामंत इंद्र पन्नालाल विमल कुमार जैन धमाणा, यज्ञ नायक महेंद्र कुमार जैन बघेरा, व महेंद्र इंद्र रामअवतार,भानु कुमारजैन धमाणा ने बनकर पुण्यार्जन प्राप्त किया।
प्रतिमा विराजमान कर किया पुण्यअर्जन
सिद्ध सागर नवयुवक मंडल अध्यक्ष अविनाश कुमार ने बताया कि रामअवतार, आशीष कुमार जैन ने पारसनाथ भगवान की जिन प्रतिमा विराजमान करने का पुण्यार्जन प्राप्त किया। समाजसेवी नरेंद्र कुमार जैन बाकलीवाल मोजमाबाद ने क्षेत्रपाल महाराज की मूर्ति विराजमान की, साथ ही रूपचंद मोदी, स्वरूप चंद बोहरा, ज्ञानचंद कजोड़ मल लावा, ईश्वरमल महावीर प्रसाद कठमाणा फागी, ने अन्य 5 जिन प्रतिमाएं विराजमान कर पुण्यार्जन प्राप्त किया।
यह रहे मौजूद
इस कार्यक्रम में मोजमाबाद दिगंबर जैन समाज एवं धमाना दिगंबर जैन समाज ने शिरकत कर पुण्यार्जन प्राप्त किया। इस दौरान जैन समाज के मनीष कुमार जैन, हितेश कुमार मोदी, सुशील कुमार जैन, अशोक कुमार जैन, सुरेंद्र कुमार जैन, नरेंद्र बाकलीवाल, राजेंद्र बाकलीवाल, पारस कुमार छाबड़ा, महावीर पाटोदी, फूलचंद पाटोदी, दीपचंद जैन, मनोज कुमार जैन, सुकुमाल जैन, रूपचंद मोदी सहित मोजमाबाद जैन समाज महिला मंडल के सदस्य मौजूद रहे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो