scriptYouth Day : युवाओं को दुव्र्यसनों से दूर रहने की बात कही | Talked about keeping youth away from misdeeds | Patrika News

Youth Day : युवाओं को दुव्र्यसनों से दूर रहने की बात कही

locationबस्सीPublished: Jan 12, 2021 11:12:16 pm

Submitted by:

Gourishankar Jodha

स्वामी विवेकानंद की जयंती पर अलग-अलग क्षेत्रों में हुए आयोजन, निकाली गई जागरूकता सायकल रैली

Youth Day :  युवाओं को दुव्र्यसनों से दूर रहने की बात कही

Youth Day : युवाओं को दुव्र्यसनों से दूर रहने की बात कही

आंतेला। बाल आश्रम संस्थापिका सुमेधा कैलाश के निर्देशन मे संचालित बाल मित्र ग्राम छीतोली के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मंगलवार को राष्ट्रीय युवा दिवस मनाया गया। वक्ताओं ने विवेकानंद के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि युवा पीढ़ी देश, समाज को नई दिशा प्रदान करता है। युवाओं को नोबेल शांति पुरस्कार विजेता कैलाश सत्यार्थी से प्रेरणा लेकर समाज और राष्ट्र के लिए नि:स्वार्थ भाव से कार्य करना चाहिए।
इस मौके पर बाल आश्रम कार्यकर्ताओ ने युवाओं को नशा एवं दुव्र्यसनों से दूर रहने एवं समय का सदुपयोग करने की बात कही। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष महेंद्र शर्मा, प्रधानाचार्य सुरेश कुमार, बंशीधर, हीरालाल, पुष्पराज, ओम प्रकाश, बाल सरपंच राकेश कुमार, डॉ. समित शर्मा, पित्त राम, देवकरण सहित कई बाल आश्रम कार्यकर्ता उपस्थित थे। इधर ग्राम जयसिंहपुरा में पायलट बिग्रेड विधानसभा प्रभारी दिनेश गुर्जर के नेतृत्व में युवाओं ने राष्ट्रीय युवा दिवस मनाया।
पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया

इस दौरान युवकों ने भैरूजी मंदिर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस मौके पर सचिन अवाना, कमल सहित कई युवक उपस्थित थे। प्रधानाचार्य सुरेश कुमार ने बताया कि इस दौरान विराटनगर से रवाना होकर बाल मित्र ग्राम छीतोली के राउमावि पहुंची स्काउट, गाइड साइकिल रैली का गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए मास्क का प्रयोग करने, सोशल डिस्टेंस की पालना करने का संदेश दिया। इस मौके पर अभय सिंह, हनुमान सहाय सहित कई स्काउट, गाइड मौजूद थे। इसके बाद साइकिल रैली का ग्राम किशनपुरा, पीपली स्टैड पहुचने पर ग्रामीणों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।
साइकिल रैली का आयोजन
राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड स्थानीय संघ विराटनगर के तत्वावधान में युवा दिवस के उपलक्ष में हिट इंडिया फिट इंडिया कार्यक्रम के तहत कोरोना जागरुकता अभियान एवं साइकिल रैली का आयोजन किया गया। रैली को उपखंड अधिकारी राजवीर सिंह यादव, नगर पालिका चेयरमैन सुमिता सैनी, मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी रामसिंह मीणा, प्रशिक्षु आरपीएस अनीता मीणा ने हरी झंडी दिखाकर साइकिल रैली को रवाना किया। रैली विराटनगर से भीम गिरी, बालश्रम होते हुए सोठाना पहुंची। जहां राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सोठाना के प्रधानाचार्य महेंद्र कुलदीप, सोठाना सरपंच सुशीला देवी ने स्काउट्स एवं स्काउट पदाधिकारियों का स्वागत किया। रैली का नेतृत्व बंशीधर शर्मा, अभयसिंह शेखावत, रामगोपाल सैनी, हीरालाल स्वामी, विक्रम कुमार कुम्भावत, नत्थूराम यादव, वीरेंद्र शर्मा ने किया। रैली में 20 स्काउट 55 रोवर और 15 स्काउट पदाधिकारियों ने भाग लिया। वहीं कस्बे के राजकीय वरिष्ठ उपाध्याय संस्कृत विद्यालय में प्रधानाचार्य डॉ. सुराज शर्मा की अध्यक्षता में एक विचार संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर डॉ. अनिल कुमार शर्मा, मदनलाल असवाल, अशोक कुमार शर्मा, प्रमोद कुमार जैन सहित अन्य वक्ताओं ने विचार व्यक्त किए।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो