शादी की खुशियों में पड़ा खलल, देवी देवता पूजने जा रहे लोगों पर चढ़ी कार, दूल्हा-दुल्हन सहित 10 जने घायल
बस्सीPublished: Nov 28, 2021 09:27:19 pm
-घायलों को शाहपुरा के राजकीय अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से 3 जने रैफर
-दो दिन पहले हुई थी शादी, परिजन व रिश्तेदार सहित करीब 50 लोग डीजे पर नाचते गाते पैदल जा रहे रहे थे माताजी के मंदिर, पीछे खड़ी कार के बैठे बच्चे ने गियर लगा दिया, जिससे नाच रहे लोगों पर चढ़ी कार


शादी की खुशियों में पड़ा खलल, देवी देवता पूजने जा रहे लोगों पर चढ़ी कार, दूल्हा-दुल्हन सहित 10 जने घायल
शाहपुरा/मैड़। विराटनगर तहसील की ग्राम पंचायत जोधूला के सताना गांव में एक हादसे के चलते शादी की खुशियों में खलल पड़ गया। यहां शादी के बाद दूल्हा-दुल्हन को देवी देवताओं के धोक लगाने ले जा रहे परिजनों व रिश्तेदारों पर पीछे चल रही कार अनियंत्रित होकर चढ़ गई। हादसे में दूल्हा-दुल्हन सहित करीब 10 जने घायल हो गए।