scriptपैर से कटकर अलग हुए अंगूठे को जोड़ा | Toe cut off from foot | Patrika News

पैर से कटकर अलग हुए अंगूठे को जोड़ा

locationबस्सीPublished: Nov 25, 2020 12:27:10 am

Submitted by:

Gourishankar Jodha

आधे घंटे के ऑपरेशन सफल में अस्पताल के हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ.सुमित कपूर ने कट कर अलग हुए अंगूठे को देर रात जोड़ दिया गया

पैर से कटकर अलग हुए अंगूठे को जोड़ा

पैर से कटकर अलग हुए अंगूठे को जोड़ा

बगरू। एक व्यक्ति का कटा हुआ अंगूठा चिकित्सकों ने आधे घंटे मेंं जोड़ दिया। बताया जाता है कि उक्त व्यक्ति एक कम्पनी में काम करता है, जिसे घायल अवस्था में आधी रात को अस्पताल लेकर पहुंचे थे।
कस्बे के रीकों क्षेत्र में स्थित बालाजी सोनी अस्पताल में एमरजेंसी में घायल आए एक पीडि़त का जटिल ऑपरेशन सफलतापूर्वक किया गया है। इसके बाद अब मरीज स्वस्थ भी है।
अंगूठे को देर रात जोड़ दिया
अस्पताल चिकित्सा अधीक्षक डॉ. आलोक त्यागी ने बताया कि अस्पताल में हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ.सुमित कपूर के द्वारा कट कर अलग हुए अंगूठे को देर रात जोड़ दिया गया। मरीज कस्बे के निकट कलवाडा सेज में एक कम्पनी में कर्मचारी है, जिसे रात को बाए पैर के कटे हुए अंगूठे के साथ इमरजेंसी में लाया गया। उसका रातोरात ही आधे घंटे में ही ऑपरेशन किया गया। डॉ. सुमित कपूर ने बताया कि माइक्रोबेसकुला सर्जरी तथा नसों का ऑपरेशन किया गया। समय पर इलाज व ऑपरेशन हो जाने से मरीज का अंगूठा बच गया है। उसका अंगूठा कार्य कर रहा है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो