scriptनए साल में गहलोत सरकार ने फिर बदला नौकरशाही का चेहरा, 105 अफसरों के तबादले | Transfer list of 105 bureaucrats released in Rajasthan | Patrika News

नए साल में गहलोत सरकार ने फिर बदला नौकरशाही का चेहरा, 105 अफसरों के तबादले

locationबस्सीPublished: Jan 05, 2021 11:20:01 am

Submitted by:

firoz shaifi

देर रात 21 आईएएस, 56 आईपीएस और 28 आईएफएस के तबादले, आईएएस की तबादला सूची में कई बड़े नाम भी शामिल, पदस्थापन पर चल रहे सुधांशु पंत को भी पीएचईडी में एसीएस लगाय़ा, विधायकों की मांग पर किए गए हैं नौकरशाहों के तबादले

Secretariat

Secretariat

जयपुर। नए साल के मौके पर गहलोत सरकार ने एक बार फिर नौकरशाही चेहरा बदलने की कवायद शुरू कर दी है। देर रात 105 नौकरशाहों की जेम्बो तबादला सूची जारी की गई है। इनमें 21 आईएएस, 56 आईपीएस और 28 आईएफएस के नाम शामिल हैं। हालांकि बीते साल जुलाई माह में किए बड़े स्तर पर किए गए तबादलों के बाद ये ऐसा पहला मौका है जब सरकार ने नौकरशाहों को इधर उधर किया है।

बताया जाता है कि तबादलों की ये सूची बीते दिसंबर माह के आखिरी सप्ताह में जारी होनी थी, लेकिन किन्हीं कारणों के चलते सूची को रोक दिया गया। अब नए साल के पहले सप्ताह में गहलोत सरकार ने तबादला सूची जारी की है। इस सूची में तीन कलेक्टर बदले गए हैं जिसमें केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से लौटे सांवरमल वर्मा को चूरू की कलेक्ट्री दी है जबकि हाल ही में आरएएस से आईएएस बने राजेंद्र विजय को बारां और हरिमोहन मीणा को झालावाड़ की कलेक्ट्री मिली है।

घूसखोरी प्रकरण में पूर्व बारां कलेक्टर इंद्र सिंह राव का नाम सामने आने और उनके एपीओ होने के बाद से बारां कलेक्ट्री का पद खाली था। आईपीएस सूची के जरिए 1 दर्जन जिलों में एसपी बदले गए हैं तो वहीं जोधपुर के ग्रामीण क्षेत्र में भी एसपी बदला गया।


विधायकों की मांग पर तबादले
सूत्रों की माने तो देर रात हुए तबादले सत्तारूढ़ पार्टी के विधायकों की मांग पर किए गए हैं। अधिकारियों के द्वारा विधायकों को महत्व नहीं देने और विधायकों के काम नहीं होने की शिकायतें लगातार विधायक मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और प्रदेश प्रभारी अजय माकन के समक्ष उठा रहे थे। कांग्रेस संभाग फीडबैक कार्यक्रमों में अधिकारियों की कार्यशैली को लेकर कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाए थे। बताया जाता है कि इसके बाद से ही गहलो सरकार ने नौकरशाहों को इधर उधर करने की कवायद शुरू की थी।


और आएगी एक सूची
सूत्रों की माने तो आईएएस, आईपीएस और आईएफएस अफसरों के तबादलों के बाद अब जल्द ही राजस्थान प्रशासनिक अधिकारियों की तबादला सूची भी जल्द आने वाली है, इसे लेकर भी सरकार के स्तर पर होमवर्क चल रहा है, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की स्वीकृति के बाद कार्मिक विभाग आरएएस अफसरों की तबादला सूची जारी कर देगा।

इन आइएएस को यहां लगाया
-सुंधाशु पंत— एसीएस पीएचईडी, नवीन महाजन–प्रमुख शासन सचिव जल संसाधन, इंदिरा गांधी नहर
-मुग्धा सिन्हा—- कला साहित्य संस्कृति, विज्ञान प्रोद्योगिकी
-मंजू राजपाल—- शासन सचिव पंचायती राज और आयुक्त पंचायती राज संस्थान

-आशुतोष ए.टी. पेडणेकर—–शासन सचिव, एम.एस.एम.ई, राजक्रीय उपक्रम, अप्रवासी भारतीय एवं दिल्ली मुंबई कॉरिडोर
-पूर्ण चंद किशन- शासन सचिव ग्रामीण विकास
-गजानंद शर्मा- आयुक्त एवं शासन सचिव निःशक्तजन
-सुरेश गुप्ता– शासन सचिव आयुर्वेद एवं भारतीय चिकित्सा
-दिनेश यादव- शासन सचिव, सामान्य प्रशासन, मंत्रिमंडल सचिवालय

-रोहिता गुप्ता- प्रबंध निदेशक, राजस्थान उर्जा विकास निगम
-यज्ञमित्र सिंह देव- आयुक्त नगर निगम ग्रेटर
-सांवर लाल वर्मा- जिला कलक्टर चूरू
-मेोहन लाल यादव —— आयुक्त विभागीय जांच
-मेघराज सिंह रतनू———- निदेशक उद्यानिकी, जयपुर
-राजेंद्र विजय—- जिला कलेक्टर बारां
-हरिमोहन मीणा— जिला कलेक्टर झालावाड़
-निकया गोहाएन—– प्रबंध निदेशक आरटीडीसी
-गवांडे प्रदीप केशवराव– प्रबंध निदेशक, आर.एस.एल.डी.सी

-अंजली राजोरिया— सीईओ, जिला परिषद डूंगरपुर
-प्रताप सिंह सीईओ. भिवाड़ी इंन्टीग्रेटेड विकास प्राधिककरण
-रिया केजरीवाल- सचिव , नगर विकास न्यास अलवर

आईपीएस तबादला सूची
– नीना सिंह— अति. महानिदेशक पुलिस सिविल राइट्स एंड एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग
-गोविंद गुप्ता— अतिरिक्त महानिदेशक आयोजना आधुनिकीकरण
-विनीता ठाकुर—- अतिरिक्त महानिदेशक भर्ती और पदोन्नति बोर्ड
-सचिन मित्तल—- अतिरिक्त महानिदेशक प्रशिक्षण जयपुर
-संजीव कुमार नर्जरी—– अतिरिक्त महानिदेशक पुनर्गठन और नियम
-हवा सिंह घुमरिया —–महा निरीक्षक पुलिस जयपुर रेंज
-एस सेंगाथिर——– महानिरीक्षक, पुलिस रेंज अजमेर
-हिंगलाज दान— महा निरीक्षक पुलिस एसीबी जयपुर
-सत्यवीर सिंह— महानिरीक्षक पुलिस उदयपुर रेंज
-यूएल छानवाल उपमहानिरीक्षक पुलिस आरएसी जयपुर
– राजेश मीणा—– महानिरीक्षक पुलिस आयोजना आधुनिकीकरण जयपुर

-सुरेंद्र कुमार गुप्ता उपमहानिरीक्षक पुलिस मुख्यालय जयपुर
-रविदत्त गौड़–उप महा निरीक्षक पुलिस कोटा रेंज कोटा
-लक्ष्मणगढ़ गौड—–महा निरीक्षक पुलिस प्रशिक्षण जयपुर
-प्रसन्न कुमार खमेसरा उप महा निरीक्षक पुलिस भरतपुर रेंज
-अनिल कुमार टाक उपमहानिरीक्षक पुलिस सीआईडी जयपुर
-कैलाश चंद्र बिश्नोई— उपमहानिरीक्षक पुलिस एसीबी उदयपुर
-अमनदीप सिंह कपूर— उपमहानिरीक्षक पुलिस एटीएस एसओजी जयपुर

-डॉ. रवि ——उपमहानिरीक्षक पुलिस एससीआरबी जयपुर
-बारहट राहुल मनहरदन उपमहानिरीक्षक पुलिस आरपीटीसी जोधपुर

-रणधीर सिंह——– उप महानिरीक्षक पुलिस एसओजी जयपुर
– राहुल कोटोकी —-पुलिस अधीक्षक सीआईडी सीबी जयपुर
-प्रीति जैन—– पुलिस अधीक्षक हनुमानगढ़
-योगेश यादव पुलिस अधीक्षक सीआईडी सीबी जयपुर
– कुंवर राष्ट्रदीप— पुलिस अधीक्षक सीकर
-अनिल कुमार— पुलिस अधीक्षक जोधपुर ग्रामीण
-रामेश्वर सिंह —-कमांडेड पांचवी बटालियन आरएसी जयपुर

-गगनदीप सिंह सिंगला —पुलिस अधीक्षक एसीबी बीकानेर
-विकास शर्मा ——पुलिस अधीक्षक भीलवाड़ा
-डॉ राजीव प्रचार— पुलिस अधीक्षक उदयपुर
– देशमुख परिसअनिल -पुलिस उपायुक्त जयपुर शहर उत्तर
– मनीष अग्रवाल— कमांडेंट स्टेट डिजाइनर जयपुर
– मनोज कुमार—– पुलिस अधीक्षक सीआईडी जयपुर
– प्रहलाद सिंह किशनियां— पुलिस अधीक्षक झुंझुनू
-राशी डोगरा डूडी पुलिस अधीक्षक जीआरपी जोधपुर
-अभिजीत सिंह————–पुलिस उपायुक्त जयपुर शहर पूर्व
-अनिल कुमार—–पुलिस अधीक्षक दौसा
-मोनिका सेन——- पुलिस उपायुक्त अपराध जयपुर
-अमृता दुहान———पुलिस उपायुक्त मुख्यासलय
-रिचा तोमर———— पुलिस उपायुक्त जयपुर मेट्रो
-दिगंत आनंद——— पुलिस उपायुक्त, क्राइम आयुक्तालय जयपुर

-शैलेंद्र इंदौरिया————-अति.पुलिस अधीक्षक, बीकानेर
-राजऋषि राज—— अति. उपायुक्त, जयपुर शहर पूर्व
-वंदिता मीणा—- अति. पुलिस अधीक्षक, भरतपुर
-देवेंद्र कुमार विश्नोई——— पुलिस अधीक्षक, भरतपुर
-विनीत कुमार बंसल——— पुलिस अधीक्षक बारां
-नारायण टोगस———– पुलिस अधीक्षक चूरू
-मनीष त्रिपाठी————- पुलिस अधीक्षक, सिविल राईट्स

-सुधीर जोशी—————— पुलिस अधीक्षक डूंगरपुर
-राजकुमार चौधरी———— प्राचार्य आरपीटीसी किशनगढ़


आईएफएस अफसरों के तबादले
-दीप नारायण पांडे—- प्रधान मुख्य वन संरक्षक विकास जयपुर
– अर्जित बनर्जी—— अतिरिक्त प्रधान मुख्य वन संरक्षक जयपुर
– पवन उपाध्याय—— अतिरिक्त प्रधान मुख्य वन संरक्षक जयपुर
-गोविंद भारद्वाज——— सदस्य सचिव, राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड जयपुर
-वेंकटेश शर्मा—– अतिरिक्त प्रधान मुख्य वन संरक्षक एफसीए जयपुर
-आनंद मोहन—– अतिरिक्त प्रधान मुख्य वन संरक्षक उत्पादन जयपुर
– उदयशंकर—— अतिरिक्त प्रधान मुख्य वन संरक्षक जयपुर
– के सीए अरुण प्रसाद— मुख्य वन संरक्षक अनुसंधान प्रशिक्षण जयपुर

-कैलाश चंद्र मीणा—- मुख्य वन संरक्षक जयपुर
-आकांक्षा महाराज महाजन— मुख्य वन संरक्षक वन्यजीव जयपुर

– चंदा राम मीणा—– वन संरक्षक भरतपुर
-अमर सिंह गोठवाल—– वन संरक्षक उदयपुर जयपुर महेश चंद गुप्ता ———वन संरक्षक अजमेर
-शारदा प्रताप सिंह—– वन संरक्षक वन्यजीव कार्य कार्यालय मुख्य वन्यजीव प्रतिपालक जयपुर

– मनफूल सिंह—— वन संरक्षक जयपुर
-हरिणी वी ——-कार्य योजना अधिकारी उदयपुर
-टी मोहनराज— उप वन संरक्षक वन्यजीव चित्तौड़गढ़ विक्रम केसरी प्रधान -संयुक्त शासन सचिव पर्यावरण विभाग जयपुर
-सुदीप कौर——- उप वन संरक्षक जयपुर उत्तर
-सोनल जोरिहार—— उप वन संरक्षक बूंदी
-संग्राम सिंह कटियार—- उप वन संरक्षक जालौर
-अजय चित्तौड़ा—-उपवन संरक्षक टेरिटोरियल करौली मुकेश सैनी——– उप वन संरक्षक उदयपुर
-सविता दहिया —-उप वन संरक्षक चूरु
– रामानंद भाकर——– उप वन संरक्षक क्षेत्रीय निदेशक आरटीआर करौली
-श्रवण कुमार— उप वन संरक्षक टेरिटोरियल टोंक
-वैंकदोथ छेथन कुमार— उप वन संरक्षक बारां
-सुनील कुमार—- सहायक वन संरक्षक टोंक है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो